दोनों भाइयों के बीच बढ़ा विवाद
दादा स्व. देवीलाल के बाद अब पिता स्व. ओमप्रकाश चौटाला की लोगों में मजबूत पकड़ का लाभ लेने के लिए दोनों भाइयों में यह विवाद किसी भी समय उग्र रूप ले सकता है। फोटो के मुद्दे पर अजय सिंह (Ajay Singh) और अभय सिंह के बीच टकराव बढ़ने की पूरी संभावना है।
अभय सिंह को घोषित किया उत्तराधिकारी
रस्म पगड़ी के दौरान समाज के लोगों ने अभय सिंह को पगड़ी बांधकर ओमप्रकाश चौटाला का राजनीतिक उत्तराधिकारी भी घोषित किया था। उस समय समाज के लोगों ने अभय सिंह और अजय सिंह को एकजुट करने की पूरी कोशिश की थी।अजय सिंह ने एकजुट होने के लिए कदम भी बढ़ाए थे, लेकिन तब अभय सिंह ने अपने भाई और भतीजों दुष्यंत चौटाला व दिग्विजय चौटाला को अपनाने से साफ मना कर दिया था। अभय सिंह का मानना है कि इनेलो में बिखराव अजय सिंह और उनके बेटों की वजह से हुआ था।
पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला हम सभी के पूजनीय हैं और अब से जजपा के सभी पोस्टरों में डॉ. भीमराव आंबेडकर, चौधरी देवीलाल, सर छोटूराम, शहीद भगत सिंह के साथ ओमप्रकाश चौटाला की तस्वीर भी लगाई जाएगी। हम सभी ने चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी से राजनीति सीखी है। वे हम सभी के आदर्श हैं। इसलिए पार्टी ने यह निर्णय लिया है।
– डॉ. अजय सिंह चौटाला, अध्यक्ष, जननायक जनता पार्टी
