राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जिला मलेरिया कार्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा जिला के कई स्थानों पर किये जागरूक कार्यक्रम
अपने आस-पास पानी जमा न होने दें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें
कुरुक्षेत्र, 16 मई। सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि अचानक तेज बुखार होना, तेज सिर दर्द होना, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द होना जैसे ऐसे लक्षण दिखते ही प्राथमिकता के तीर पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाएं। ये सभी लक्षण मलेरिया, डेंगू व अन्य बीमारी के हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय डेंगू दिवस देशभर में 16 नई को मनाया जाता है। स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र के अंतर्गत जिला मलेरिया कार्यालय द्वारा इस दिवस को बड़े स्तर पर मनाया गया। जिला में कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन को डेंगू से बचाव, रोकथाम, उपायों के बारे में जागरूक किया गया। जिला कुरुक्षेत्र के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि डेंगू से बचने के लिए अपने आस-पास पानी जमा न होने दें। पूरी बाजू के कपड़े पहने, सप्ताह में एक दिन अपने घरों के फूलर, टंकियों छतों पर पड़े सामान (जिसने पानी जमा होने की संभावना हो) को खाली करें, ताकि मच्छर पैदा होने की प्रक्रिया पूरी न हो सके। रात के समय पूरी बाजू के कपड़े पहने और मच्छरदानी का प्रयोग करे। सप्ताह में रविवार को सूखा दिवस (ड्राई डे) मनाएं। इस दिन कुलर, टंकियों, होदियों, पशु-पक्षियों के बर्तनों को धोकर व सूखा करके दोबारा पानी भरें ताकि लारवा न पनप सके।
इन स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर किया जागरूक
जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा जिला कारागार, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उमरी में जिला मलेरिया अधिकारी डा. प्रदीप ने जागरूक किया। इसके अतिरिक्त विभाग की टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों व स्कूलों में जाकर नागरिकों को डेंगू से बचाव व रोकथाम बारें समझाया। गांधीनगर के सरकारी स्कूल से झांसा रोड तक रैली निकाली गई। गांधीनगर सिविल डिस्पेंसरी में स्टाफ व आये हुये आमजन को जागरूक किया। गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों द्वारा राष्ट्रीय डेंगू विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़े बड़े पोस्टरों, बैनर, तख्तियों व पर्चे बांटकर आस-पास के लोगों को डेंगू से बचाव बारे जागरूक किया। इसके साथ-साथ मलेरिया विभाग के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा एक नुक्कड़ नाटक तैयार करके गांधीनगर में आमजन को दिखाया। नुक्कड़ नाटक के दौरान आमजन से बातचीत की।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *