विधानसभा की 15 सड़कों के 57.16 किलोमीटर का 26.54 करोड़ से किया जा रहा है निर्माण
हर मंगलवार व शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी लाडवा में लगाया जा रहा है लाडवा विधानसभा के लोगों के लिए खुला दरबार
लाडवा, 16 मई।     मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लाडवा विधानसभा की समस्याओं को निपटाने पर पूरा फोकस है। विधानसभा के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जा रहा है। हलके गांव व शहरी क्षेत्र के हर गांव व वार्ड में विकास कार्यों को शुरू करवाया हुआ है। कुछ विकास कार्यों का काम पूरा हो चुका है। अधिकतर का निर्माण प्रगति पर है। जिन विकास कार्यों का निर्माण चल रहा है, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन विभागों के अधिकारियों को जल्दी कार्य पूरा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि इन कामों का हलके की जनता को लाभ मिलना शुरू हो जाए।
मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र सिंह शुक्रवार को लाडवा के पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में आयोजित खुले दरबार में लाडवा विधानसभा के लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचने पर नगर पालिका चेयरमैन साक्षी खुराना और मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब लाडवा विधानसभा के लोगों को अपनी समस्याएं सुनाने के लिए चंडीगढ़ जाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर हर मंगलवार और शुक्रवार को लाडवा विधानसभा के लोगों के लिए लाडवा में खुला दरबार आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को हरियाणा बाल कल्याण विकास विभाग की उपाध्यक्ष सुमन सैनी लोगों की समस्याएं सुन रहीं हैं। इसके अलावा प्रतिदिन मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी हलके के लोगों की समस्याओं को सुनते रहेंगे।
मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र सिंह ने बताया कि हलका के लोगों ने आज अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा है। इस शिकायतों पर मुख्यमंत्री कार्यालय से नंबर लगाकर संबंधित अधिकारी को समाधान के लिए भेजा जाएगा। अधिकारियों द्वारा इन शिकायतों का समयबद्ध समाधान करना होगा। इन शिकायतों पर कार्रवाई की समीक्षा स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। उन्होंने कहा कि आज लोगों ने कई प्रकार की समस्याओं को रखा। इनमें गली, नाली, परिवार पहचान पत्र से संबंधित ज्यादा शिकायतें हैं। इन शिकायतों का जल्द ही निपटान किया जाएगा।
विधानसभा की 15 सड़कों के 57.16 किलोमीटर का 26.54 करोड़ से किया जा रहा है निर्माण
मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र सिंह ने बताया कि लाडवा विधानसभा में 32.53 करोड़ रुपये से 65 सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि 15 सड़कों का निर्माण कार्य अभी चला हुआ है। इन सड़कों की 57.16 किलोमीटर निर्माण करने पर 26.54 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि सहारनपुर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे-06 के 21.15 किलोमीटर निर्माण कार्य चल रहा है, इस पर 16.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। साथ ही मथाना शहर, पिपली चौक और नीलकंठ कॉलोनी पर ड्रेनेज और पेवर ब्लॉक का कार्य भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अकालगढ़ से बाबैन मार्ग के 10 किलोमीटर निर्माण पर 1.53 करोड़ रुपये से काम चल रहा है। रामनगर से कंडोली मार्ग के 2.45 किलोमीटर पर 1.01 करोड़ रुपये, सहारनपुर कुरुक्षेत्र रोड से लोहारा के 5.53 किलोमीटर पर 1.95 करोड़ रुपये से काम किया जा रहा है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *