हरी पत्तेदार सब्जियां गर्मी में हाइड्रेटेड रहने के लिए अच्छी होती हैं
कुरुक्षेत्र, 14 मई : कृषि वैज्ञानिक डा. सी.बी. सिंह ने कहा कि गर्मी में तीव्रता बढ़ती जा रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक हरी तथा पत्तेदार सब्जियों के सेवन का परामर्श देते हैं। गर्मी के मौसम में हरी तथा पानी वाली सब्जियां स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभकारी होती हैं। उन्होंने बताया कि  गर्मी के मौसम में पानी वाली सब्जियों में खीरा, लौकी, करेला, तरबूज, खरबूज, भिंडी, तोरई और टमाटर शामिल हैं। ये सब्जियां गर्मी के मौसम में आसानी से उगाई जा सकती हैं और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती हैं। डा. सिंह के अनुसार खीरे में 95 प्रतिशत से अधिक पानी होता है, जो गर्मी में हाइड्रेट रहने के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। लौकी की सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होती है उन्होंने कहा कि करेला भी एक ऐसी सब्जी है जिसे गर्मी में उगाया जा सकता है और यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। तरबूज और खरबूज भी गर्मी में पानी की मात्रा को बनाए रखने में मदद करते हैं। भिंडी गर्मी में उगाने के लिए एक अच्छी सब्जी है और यह जल्दी ही पककर तैयार हो जाती है। टमाटर को भी गर्मी में उगाया जा सकता है, और यह कई तरह के व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। डा. सिंह ने कहा कि गर्मी में सब्जियों को नियमित रूप से पानी देना चाहिए। सब्जियों की बुवाई के लिए सही समय का चयन करें, क्योंकि कुछ सब्जियां गर्म मौसम में अच्छी तरह से बढ़ती हैं। जबकि कुछ अन्य नहीं। सब्जी की फसल के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले बीजों का उपयोग करें, जो अच्छी पैदावार दें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *