विद्यालय की छात्रा विधि कपूर ने 99.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, छात्रा कशिश कौशिक ने 98.4 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान और छात्र जीवितेश गुप्ता ने 97.6 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। संस्कृत विषय में विधि कपूर, कशिश कौशिक, जीवितेश गुप्ता, ओमना गोहिल, संजीवनी, मीनल, अक्षरा, देवांश सैनी, यजस रावल, अभिनव सैनी और साहिल ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सामाजिक विज्ञान में विधि कपूर ने 100 में से 100 अंक वहीं गणित विषय में छात्र महरगो नाथ ने 100 में 100 अंक प्राप्त किए। विज्ञान विषय में छात्रा विधि कपूर और संजीवनी ने 99 अंक प्राप्त किए। कशिश कौशिक ने हिन्दी में 98 अंक तथा अंग्रेजी में 99 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विद्या भारती हरियाणा प्रांत अध्यक्ष डॉ. ऋषिराज वशिष्ठ, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. घनश्याम शर्मा, प्रबंधक पवन गुप्ता, कोषाध्यक्ष रणधीर वालिया, प्राचार्य नारायण सिंह ने छात्रों तथा अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रदान कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय की छात्रा विधि कपूर ने 99.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया
डॉ. राजेश वधवा
कुरूक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय, कुरुक्षेत्र के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर अपनी मेधा का लोहा मनवाया। विद्यालय के कुल 279 परीक्षार्थियों में से 236 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। इनमें से 150 विद्यार्थियों ने मैरिट सूची में स्थान प्राप्त किया, जबकि 49 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया।