पंचकूला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को पंचकूला में गुरुद्वारा नाडा साहिब में पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने समाज की समृद्धि और खुशहाली की अरदास की। मुख्यमंत्री सैनी ने इस दौरान पत्रकारों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह उनका परम सौभाग्य है कि उन्हें यहां शीश नवाने का अवसर मिला।
उन्होंने कहा कि वो प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए यहां आए हैं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विदेश कूट नीति और आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति है, उसी के कारण यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा उन्होंने बीबीएमबी को लेकर पंजाब सरकार को हिदायत दी।

 

ऑपरेशन सिंदूर पर भी सीएम नायब सिंह सैनी ने दी प्रतिक्रिया

हाल ही में भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयरस्ट्राइक ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उन्होंने कहा कि वह सेना के नौजवानों को बहुत साधुवाद देते हैं जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर चला कर आतंकवाद पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विदेश कूट नीति और आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति है, उसी के कारण यह कदम उठाया गया है।

 

बीबीएमबी को लेकर कही यह बात

जब ज्वाइंट पंजाब था, तब कोई भेदभाव नहीं था। लेकिन, राजनीतिक रोटियों को सेंकने के लिए भेदभाव खड़ा किया गया है, जो गलत है। हम पंजाब का हक नहीं मांग रहे, जो हमारा हिस्सा है वो मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाइकोर्ट के फैंसले को ना मानना, डैम पर बीबीएमबी के चैयरमेन के साथ जो किया गया, वो संवैधानिक पीठ का अपमान है। 

मान साहब से आग्रह करेंगे कि संविधान सर्वोच्च है। संवैधानिक पीठ के फैंसले को मानना संवैधानिक पदों पर बैठने वालों का दायित्व है। जब डैम में 2016, 2018, 2019 में पानी का लेवल नीचे था, तब भी हरियाणा को पानी मिला था। मान साहब, आज क्या हो गया है, सोच को ठीक रखना चाहिए, राजनीति को चमकाने के लिए पानी को रोक कर ना बैठे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *