पानीपत। यमुना नदी में सोमवार सुबह साढ़े सात बजे उत्तर प्रदेश के कांधला निवासी 22 वर्षीय विजय का शव मिला। विजय के छोटे भाई अजय ने आरोप लगाया कि ऑटो सवार युवती की शिकायत पर तीन पुलिसकर्मियों पांच ने छेड़छाड़ के आरोप में रविवार रात साढ़े सात बजे दोनों भाइयों को आटो से उतारकर हिरासत में लिया। उन्हें लाठी-डंडे से पीटा। 

विजय हिरासत से भाग गया। जबकि उसे पिता ने छुड़ाकर अपने साथ ले गए। सुबह विजय का शव मिला। स्वजन ने पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगाया। डीएसपी नरेंद्र मौके पर पहुंचे और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। जिस वे मान गए। पुलिस ने स्वजन से मिली शिकायत पर कार्रवाई शुरू की। 

ऑटो रुकवाकर पुलिस ने पीटा

उत्तर प्रदेश के कैराना कस्बे के गांव कांधला निवासी अजय ने बताया कि उसके पिता अजय सिंह कुरुक्षेत्र में चाट ठेकेदार है। वह अपने बड़े भाई विजय के साथ रविवार को कुरुक्षेत्र से कस्मटर से बकाया पेमेंट लेकर आटो में घर लौट रहे थे। रास्ते में आटो में सवार एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया और फोन कर बंदे बुलाने की धमकी दी।
जब वह सनौली क्षेत्र में टोल प्लाजा पर पहुंचे तो एक गाड़ी में सवार होकर आए तीन पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों ने ऑटो रुकवाया और दोनों भाइयों को उतारकर मारपीट की। सबके सामने पैर पकड़वाएं। फिर उन्हें जाने के लिए कहा। 

यमुना पुल के नीचे मिला शव

जब वह यमुना पुल पर पहुंचे तो वहां पर नाके पर फिर आटो रुकवाकर पुलिसकर्मियों ने उन्हें उतार लिया। उन्हें पीटने लगे। दोनों को अलग-अलग कर दिया। उसे चौकी के अंदर बैठा लिया। जबकि विजय को पीटते हुए अलग ले गए। बताया जा रहा कि विजय जान बचाकर भाग गया। रात साढ़े नौ बजे पिता अजय सिंह को पुलिस ने चौकी में बुलाया। दोबारा माफी मंगवाने के बाद अजय को छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *