केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर लगाकर जन्मदिन मनाया। रेवाड़ी में जिलाध्यक्ष वंदना पोपली के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय में ब्लड डोनेशन का आयोजन किया गया।
एंकर :: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर सोमवार को देश और प्रदेश में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में रेवाड़ी में सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्षा डा वंदना पोपली कि अध्यक्षता में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ कोसली विधायक अनिल कुमार ने रिबन काटकर तथा रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।
रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए वंदना पोपली विधायक अनिल यादव तथा लक्ष्मण सिंह यादव आदि नेताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने हरियाणा प्रदेश को विकास की राह पर आगे बढ़ाया है। उन्होंने बिना खर्ची बिना पर्ची के युवाओं को नौकरी देकर हरियाणा के युवाओं को उनकी प्रतिभाओ पर फिर से विश्वास दिला दिया। इसलिए उनके जन्मदिवस पर युवाओं में जोश व उत्साह है और सभी इस रक्तदान शिविर में बढ-चढ कर भाग ले रहे है। इस अवसर पर उनके साथ किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, परिवार पहचान पत्र के काॅर्डिनेटर सतीश खोला, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व पूर्व जिला अध्यक्ष हुकुमचंद यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील मूसेपुर, रत्नेश बंसल व सिंहराम महलावत व डॉ अरविंद यादव भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
कोसली विधायक अनिल कुमार ने रक्तदान कर रहे युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्तदान एक महादान है। रक्तदाताओं के रक्तदान से न जाने कितनी जिंदगी बचाई जाती है। उन्होने कहा कि आज का आपका ये पुण्य काम किसी की जिंदगी बचाने में वरदान सिद्ध होगा। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मनोहर लाल जी को जन्मदिन कि शुभकामनाएं देते हुए रक्तदान कर रहे रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए इसे पूर्व मुख्यमंत्री के सेवा भाव को समर्पित एक पुनीत कार्य बताया। उन्होंने कहा कि साढ़े नौ साल हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार निभाने के बाद, मनोहर लाल खटटर अब केंद्र में राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित है। मनोहर लाल खट्टर मजबूत नेतृत्व के धनी हैं। उन्होंने रक्तदाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब हम रक्तदान करते हैं, तो हमारा थोड़ा सा खून किसी जरूरतमंद को नया जीवन देता है। इस रक्तदान शिविर को संपन्न करवाने में हर्ष सैनी व श्रीराम मानव विकास एवं शिक्षा समिति की ओर से मुकेश सैनी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *