करनाल, 03 मई । कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में स्थानीय सैक्टर-7 निवासी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का निधन हो गया था। परिवार की ओर से उनकी आत्मिक शांति के लिए रविवार 4 मई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्थानीय डॉ. मंगलसेन सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
बता दें कि भारत माता के लाल लेफ्टिनेंट विनय नरवाल गत 22 अप्रैल को कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए थे। इस दुख की घड़ी में समाज सेवी संगठन, शासन व प्रशासन परिवार के साथ खड़ा है। लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की श्रद्धांजलि सभा में आने वाले लोगों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए करनाल क्लब, मीनार रोड व बीडीपीओ कार्यालय परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व ट्रैफिक को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए है।
