कुरुक्षेत्र, 3 मई। नवाब जस्सा सिंह अहलूवालिया की 307 वीं जयंती पर अहलूवालिया वालिया समाज की गणमान्य व्यक्तियों ने माल्यार्पण कर उनका जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर आहलूवालिया सभा के प्रधान  नरेंद्र वालिया ने कहा  बाबा जस्सा सिंह अहलूवालिया जी की  जयंती 3 मई एक प्रेरणादायक दिन है इस दिन को स्वर्णिम दिन के तौर पर हमें मनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पूर्वजों का जन्मदिन मनाना बीते दिनों की स्मृतियों का दिन होता है साथ ही उनके द्वारा समाज को दिए योगदान की कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर होता है। उनके दिए संस्कार हमें राष्ट्र व समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने को लेकर प्रेरित करते है। इस अवसर पर अहलूवालिया सभा के संरक्षक राजेंद्र वालिया,वीरेंद्र वालिया, प्रदीप बलिया, सुरेंद्र वालिया, प्रवीण बलिया, विजेंद्र वालिया, प्रदीप रोशा, अनिरुद्ध वालिया, सतीश वालिया, जगदीश वालिया, सुभाष वालिया, धनंजय रोशा, सतपाल वालिया, रणधीर वालिया, वीरेंद्र वालिया, गौरव वालिया, माधव वालिया, राधव वालिया ने माल्यार्पण कर बाबा जस्सा सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *