पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख शुक्रवार रात को लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के घर पहुंचे। इस दौरान उनके परिजनों से मिलकर शोक प्रकट किया। सिंगर ने कहा कि यह नुकसान सिर्फ एक परिवार का नहीं, बल्कि पूरे देश का है। इस दौरान मनकीरत काफी भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है हमने अपने परिवार के सदस्य को खो दिया है। 

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मौत हो गई। इस हमले में 26 पर्यटकों की जानें चली गईं। आतंकी हमले से कुछ दिन पहले ही विनय नरवाल की शादी हुई थी। वे अपनी पत्नी हिमांशी नरवाल के साथ हनीमून मनाने के लिए पहलगाम के बैसरन गए थे। इसी दौरान आतंकियों ने हमला कर दिया, जिसमें विनय की मौत हो गई। 

मुख्यमंत्री भी पहुंचे थे घर

इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई नेता विनय नरवाल के घर पहुंचे थे और शोक प्रकट किया था। नायब सरकार ने उनके परिजनों को मदद का भरोसा दिया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *