हरियाणा रोडवेज के चालक-परिचालक, चेकिंग स्टाफ या फिर बस अड्डों और कर्मशाला में तैनात कर्मचारी अब अगर बगैर वर्दी के मिले तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 

परिवहन मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने वर्दी पहनने के लिए बार-बार आदेश जारी किए जाने के बावजूद मनमानी कर रहे रोडवेज कर्मचारियों पर कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं। जिन रोडवेज कर्मचारियों को वर्दी भत्ता मिलता है, उन्हें हर हाल में वर्दी पहननी होगी। 

लगातार मिल रही थीं कर्मचारियों के बिना वर्दी रहने की शिकायतें

परिवहन निदेशक ने सभी महाप्रबंधकों और आईएसबीटी दिल्ली के उड़नदस्ता अधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि परिवहन मंत्री अनिल विज (Anil Vij) के संज्ञान में आया है कि रोडवेज कर्मचारी, जिन्हें ड्यूटी के दौरान वर्दी में रहना अनिवार्य है, कार्य निर्वहन के दौरान अमूमन वर्दी में नहीं होते हैं। मुख्यालय द्वारा इस बारे में समय-समय पर हिदायतें भी जारी की गई हैं, परंतु अभी भी कर्मचारियों के बिना वर्दी रहने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। 

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *