विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप बुधवार को गांव मुनियारपुर, बन, बनी और छैलों में दौराकर महर्षि कश्यप जयंती का दिया न्यौता,23 मई 2025 को लाडवा में आयोजित होगा महर्षि कश्यप जयंती समारोह
लाडवा, 23 अप्रैल। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप राम कुमार कश्यप ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सभी धार्मिक गुरुओं की राज्य स्तरीय जयंती समारोह मनाने का निर्णय लिया है, जो अपने आप में ऐतिहासिक निर्णय है। हमें चाहिए कि किसी भी स्थान पर किसी महापुरुष की जयंती समारोह आयोजित हो, वहां पर अवश्य जाना चाहिए। ऐसे समारोह में जाने से हमें अपने पूर्व इतिहास के बारे जानकारी मिलती है और हम अपनी पुरानी संस्कृति से रूबरू होते हैं। हमें जीवन जीने का आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त होता है।
विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप बुधवार को गांव मुनियारपुर, बन, बनी और छैलों में 23 मई 2025 को लाडवा में आयोजित होने वाली महर्षि कश्यप जयंती समारोह के लिए निमंत्रण देने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि लाडवा में राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इस राज्य स्तरीय कश्यप जयंती समारोह में मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेगें। इस महर्षि कश्यप जंयती समारोह में मुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रदेश के अन्य मंत्रीगण भी उपस्थित रहेंगे। इस महर्षि कश्यप जंयती समारोह में राज्य के सभी जिलों से लोग आएंगे।
विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप राम कुमार कश्यप ने कहा कि संत महापुरुष किसी विशेष धर्म जाति से संबंध नहीं रखते बल्कि पूरी मानवता को सदमार्ग पर चलने का संदेश देते हैं, इसलिए हमें महर्षि कश्यप जयंती जैसे सभी समारोहों में भाग अवश्य लेना चाहिए। हमें अपने महापुरुषों के बताए हुए मार्ग पर चलकर उनका मान-सम्मान करना चाहिए। भारतीय संस्कृति भाईचारे एवं आपसी एकता के कारण हमारा देश भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी महापुरुषों के जयंती समारोह मनाने से युवाओं और हमारी आने वाली पीढिय़ों को इन महापुरुषों द्वारा दिए गए उपदेश एवं उन्नति के मार्ग पर आगे बढऩे की जानकारियां मिलेंगी। हमारी युवा पीढ़ी का रुझान अपने धर्म समाज व देश की उन्नति की ओर बढ़ेगा। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि हम महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज व देश को आगे बढ़ाने में अपना अहम योगदान दें और सामाजिक बुराइयों से दूर रहें अपनी सोच को सही दिशा दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर कार्य किए गए हैं, जिसका लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है।
इस मौके पर मुनियारपुर के सरपंच तेजपाल, भाजपा मंडलाध्यक्ष अमेन्द्र सिंह, लाडवा मंडलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, सुबेदार रविन्द्र, कुलवन्त कश्यप, देसराज कश्यप, पंच बलविन्द्र सिंह, अमनदीप सिंह, कुलदीप कश्यप, डॉ. रामरतन व एडवोकेट राजबीर कश्यप सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *