ट्रस्ट के सदस्यों का सम्मान समारोह आज गाँव मसाना में
ट्रस्ट के संरक्षक स्वामी धर्मदेव जी महाराज करेंगे कार्यक्रम में शिरकत
कुरुक्षेत्र 19 अप्रैल हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा गांव मसाना में पंचनद स्मारक ट्रस्ट के सदस्यों को सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 20 अप्रैल को सुबह 9 बजे गांव मसाना में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के संरक्षक स्वामी धरमदेव जी महाराज शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियाँ पूरी कर ली गई है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा शनिवार को गांव मसाना में तैयारियों का जायज़ा लेने के बाद बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गाँव मसाना में पंचनद स्मारक ट्रस्ट की तरफ़ से शहीदों की याद में एक भव्य स्मारक और संग्रहालय का निर्माण कार्य किया जाएगा इस प्रोजेक्ट के लिए ट्रस्ट के सदस्यों ने उल्लेखनीय कार्य किए हैं और अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है इस योगदान को ट्रस्ट कभी भी भुला नहीं पाएगा इस ट्रस्ट के सदस्यों को सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए 20 अप्रैल को गाँव मसाना में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मान समारोह में ट्रस्ट के सभी सदस्य भाग लेंगे इन सभी सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
उन्होंने कहा कि रविवार को सबसे पहले हवन यज्ञ आयोजन होगा और उसके बाद भव्य सम्मान समारोह होगा। इस कार्यक्रम में 14 अगस्त 1947 भारत-पाक बंटवारे के दर्दनाक लम्हों को स्मरण किया जाएगा। पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास के पथ पर है और थानेसर में विकास कार्य पूरी प्रगति पर है। इस कार्यक्रम में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तमाम प्रबंध किए जाएंगे और आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *