फसल अवशेषों में आग न लगाकर किसान सही तरीके से करें प्रबंधन
करनाल,15 अप्रैल। 
   उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि जिला की मंडियों में गेहूं की आवक जारी है। मंडियों में गेहूं की आवक के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध पहले से ही पूरे कर लिए गए थे। सोमवार तक जिला में करीब 3 लाख 88 हजार 943 मीट्रिक टन गेहूं की आवक विभिन्न परचेज सेंटरों व मंडियों में हुई जिसे सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदा गया। मंडियों से गेहूं उठान तुरंत करवाने के आदेश खरीद एजेंसी को दिए गए हंै।
उन्होंने बताया कि जिला की विभिन्न मंडियों में गत दिवस तक करीब 3 लाख 88 हजार 943 मीट्रिक टन गेहूं की मंडियों में आवक हुई जिसमें से खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 206101 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 96852 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउसिंग द्वारा 9564 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि जो भी किसान मंडी में आएं, वह अपने क्रमानुसार ही आएं ताकि समय पर उनकी फसल की खरीद हो सके। उन्होंने कहा कि किसान खेतों में फानों में आग न लगाएं। इससे जहां प्रदूषण को बढ़ावा मिलता है, वहीं भूमि की उर्वरा शक्ति भी कम होती है। इसलिए किसानों को चाहिए कि वे फसल अवशेषों में आग न लगाकर उनका सही तरीके से प्रबंधन करें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *