गर्मी का मौसम शुरु होते ही युवाओं में नहर में नहाने का क्रेज बढ जाता है। गर्मी के मौसम में नहरों में नहाने के दौरान हादसे रोकने के लिए पुलिस विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया है। नहरों के आस-पास नहाने वालों को चेतावनी दी जा रही है कि नहर में नहाने वालों के खिलाफ कानूनी कारवाई की जाएगी। पंचायतों से आग्रह किया जा रहा है कि गांव में मुनियादी करवाएं कि नहर में नहाना वर्जित है और पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा एक मुहिम के तहत आमजन को जागरुक किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को आदेश जारी किए हैं।

सभी थाना प्रभारियों को दिए अपने आदेश में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गर्मी के मौसम में युवा नहरों पर अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए नहर के किनारे आ जाते हैं और अक्सर देखने में आया है कि नहर के किनारे बैठकर शराब वगैरा की सेवन भी करते हैं। उसके बाद नहर में नहाते हैं,नशा होने के कारण अक्सर नहर में डूबने से मौत हो जाती है। भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना घटित न हो उसको रोकने के लिए पुलिस द्वारा भरसक प्रयास किये जा रहे हैं। नहरों के आस-पास लगने वाले गांव के प्रमुख लोगों से भी तालमेल करके आमजन को जागरुक किया गया है। इस सम्बन्ध में सहायता के लिए आमजन का भी सहयोग लिया जा रहा हैं।

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के आदेशानुसार थाना झांसा एरिया, पुलिस चौंकी ज्योतिसर व पुलिस चौंकी थर्ड गेट एरिया से गुजरने वाली नहरों के मुख्य स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगवाये गये हैं। उन स्थानों को चिन्हित करके जहां पर अक्सर युवाओं के डुबने की घटनाएं हुई हैं उसके आस-पास नहर पर चेतावनी बोर्ड लगवाये गए हैं। नहर के किनारे बसे गांव के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस कार्य में पुलिस का सहयोग करें ताकि किसी युवा को नहर में डुबने से जान न गंवानी पडे। हर व्यक्ति का नैतिक कर्त्वय बनता है कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस का सहयोग करें। अगर किसी स्थान पर युवा नहर में नहाते हुए मिलता है तो इसकी सूचना तुरन्त नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कारवाई की जा सके ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *