– मोदी ने हरियाणा की धरती से भारत में चल रहे विकास कार्यो को लोगों के बीच गिनाया
– लोगों ने हरियाणा में विकास का श्रेय सीएम नायब को दिया
करनाल, 14 अप्रैल   :  सोमवार का दिन हरियाणा की धरती पर पूरी तरह संविधान रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नाम रहा। हरियाणा के लोगों ने सुबह सवेरे डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश के लोगों को अंबेडकर जयंती की बधाई दी, तो दूसरी प्रदेश भर के लोगों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा की धरती हिसार और यमुनानगर में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। दोनों स्थानों पर रैली में पहुंची भारी भीड़ ने साबित कर दिया कि मोदी है तो मुमकिन है। दूसरी ओर हरियाणा में हो रहे तेजी से विकास का श्रेय हरियाणा की जनता प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दे रही है। यह बात हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के वाइस चेयरमैन आजाद सिंह ने यमुनानगर में आयोजित रैली में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि चिलचिलाती धूप में यमुनानगर में पहुंची प्रदेश के लोगों की भीड़ यह बता रही थी कि हरियाणा की धरती ने न केवल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया बल्कि  प्रदेश के लोगों ने अपना पूरा स्नेह मोदी के सम्मान में भेंट कर दिया है। आजाद सिंह ने कहा कि आज संविधान के रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती सुबह करनाल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए बताया गया कि बाबा साहेब ने भारत को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मकता के साथ कदम बढ़ाए। बाबा साहेब न केवल एक व्यक्ति थे बल्कि वह अपने आप में एक ऐसी विशेष संस्था थे, जिन्होंने भारत के नाम को देश दुनिया में भी हीरे की तरह चमक देने का काम किया है। भारत से छुआछूत को समाप्त करने के लिए बाबा साहेब ने विशेष कदम बढ़ाए। एक शोषित वर्ग को ऊपर उठाने के साथ-साथ महिला उत्थान सहित तमाम वर्गो के लिए विशेष कार्य किए है। इस अवसर पर लोगों को बधाई दी गई। दूसरी ओर आजाद सिंह ने यमुनानगर रैली से वापस लौटने पर बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत वर्ष में चल रहे विकास कार्यो को लोगों के बीच बिंदुवार गिनाया। उन्होंने भारत के तमाम राजनीतिक परिवेश पर भी विस्तार से मंच से संबोधन दिया। प्रधानमंत्री ने दुनिया के समक्ष भारत के सम्मान को बढ़ाने के संदर्भ में चर्चा की। उधर दूसरी ओर उन्होंने हरियाणा का जिक्र करते हुए मंच से खुले तौर पर कहा कि विकास की गाड़ी हरियाणा में अपनी तेज रफ्तार से निरंतर दौड़ रही है। हरियाणा के हिसार से आज अयोध्या धाम के लिए पहली हवाई उड़ान भरी गई है। रेवाड़ी में किए जाने वाले हाईवे के विकास की चर्चा की। इसके साथ ही कहा कि यमुनानगर में लगने वाले 800 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट यूनिट से प्रदेश में बिजली का संकट दूर होगा। भाजपा की सरकार ने सौर उर्जा के माध्यम से लोगों को इस काबिल बना दिया है कि उनके घर का बिल जीरो हो गया है और सरप्लस बिजली को बेच कर वह लोग मुनाफा कमा रहे है। ऐसे बहुत सारे प्रोजेक्ट हरियाणा और देश की तरक्की के आधार है। इस अवसर पर आजाद सिंह ने रैली को सफल बनाने वाले लोगों का आभार प्रकट किया है। इस अवसर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के राज्य उपाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश चौधरी, वाल्मीकि समाज नव युवक सभा के प्रदेशाध्यक्ष अमरजीत सिंह, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग करनाल के कॉर्डिनेटर राजेश वैध, डेहा समाज के अध्यक्ष सुपच ऋषि समाज समिति के अध्यक्ष सेबा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *