डीएसओ मनोज कुमार ने साई के फिट इंडिया फिटनेस अभियान का किया शुभारंभ, लोटस ग्रीन सिटी सेक्टर 9 के नागरिकों द्वारा निकाली गई साईकिल रैली को दी हरी झंडी, साई की तरफ से सभी प्रतिभागियों को किया सम्मानित
कुरुक्षेत्र 13 अप्रैल। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि विकसित भारत और विकसित हरियाणा बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ रहना होगा। इस प्रदेश के नागरिकों को स्वस्थ रहने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से चलाए जा रहे फिट इंडिया फिटनेस अभियान में भाग लेना होगा।
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार रविवार को आरडब्लयूए लोटस ग्रीन सिटी सेक्टर 9 में भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से फिट इंडिया फिटनेस अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले डीएसओ मनोज कुमार, डीआईपीआरओ डा. नरेन्द्र सिंह, साई के चीफ कोच कुलदीप सिंह वडैच ने फिट इंडिया फिटनेस अभियान के तहत साइकिल रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस साईकिल रैली में लोटस ग्रीन सिटी की तरफ से 40 से ज्यादा नागरिकों ने भाग लिया। यह साईकिल रैली लोटस ग्रीन सिटी और आस-पास के क्षेत्र के लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया अभियान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नशा मुक्त हरियाणा का संदेश भी दिया।
उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक दौर में मनुष्य को अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए खेल कूद गतिविधियों में भाग लेने की जरूरत है। इन खेल कूद गतिविधियों के साथ-साथ प्रत्येक मनुष्य को योगा, साईकिलिंग और नियमित रूप से सैर को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण ने समाज को फिट रहने के लिए जन जागरण अभियान को शुरू करके एक सराहनीय कार्य किया है। इस फिट इंडिया अभियान मेें प्रत्येक व्यक्ति को बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। लोटस ग्रीन सिटी सेक्टर 9 आरडब्लयूए के प्रधान सुखविन्द्र सिंह ने भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फिट इंडिया अभियान के साथ जुडक़र नागरिक अपने आप को स्वस्थ बना सकता है। इसलिए इस अभियान के साथ सभी को जुडऩा चाहिए।
साई के सहायक निदेशक बाबू राम रावल ने कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से फिट इंडिया अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के साथ प्रत्येक वर्ग को जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। साई के सीनियर कोच कुलदीप सिंह वडैच, सेवानिवृत चीफ कोच गुरविन्द्र सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आरडब्लयूए लोटस ग्रीन सिटी सेक्टर 9 के पूर्व प्रधान राम मूर्ति शर्मा ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के अंत में साई की तरफ से सभी प्रतिभागियों को एक-एक मग भेंंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हॉकी प्रशिक्षक नरेन्द्र ठाकुर, साईकिलिंग कोच कोमल, समाजसेवी सुखदीप जैलदार, समाजसेवी बलराज ग्रेवाल, समाजसेवी विनोद गर्ग, नरेश सैनी,एडवोकेट अमन जैलदार, अमित चौपड़ा, मास्टर राजेश कुमार, सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, राजीव काजल, प्रवीण कुमार, अमितोज सिंह, मोना सानिया सिंह, कर्णदीप जैलदार, आदि सिंह, सहज कौर आदि उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *