हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे बैठक की अध्यक्षता
करनाल, 4 अप्रैल । उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 9 अप्रैल, 2025 को करनाल के पंचायत भवन में आयोजित होगी। इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे। बता दें कि यह बैठक पहले 7 अप्रैल को होनी तय हुई थी लेकिन पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा की एक जरूर बैठक होने के चलते इसका शेड्यूल बदला गया है।
डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि अब यह बैठक बुधवार, 9 अप्रैल, 2025 को दोपहर 12 बजे स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित होगी। बैठक में मंत्री के समक्ष विभिन्न विभागों से संबंधित मामले रखे जाएंगे। इस बैठक में कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य तथा सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित होंगे।
