लाडवा 4 अप्रैल। डीएम हैफेड शमशेर सिंह ने कहा कि लाडवा और बाबैन मंडी में हैफेड एजेंसी की तरफ से 1794.75 मीट्रिक टन सरसों की फसल का खरीद कार्य किया गया है। इसमें से 1425.6 मीट्रिक टन फसल का उठान कार्य भी पूरा कर लिया गया है।
डीएम हैफेड ने आज यहां जारी एक प्रेस विज्ञिप्त में कहा कि लाडवा मंडी में हैफेड एजेंसी द्वारा 1783.40 मीट्रिक टन सरसों की फसल खरीदी है। इसमें से 1425.6 एमटी उठान कार्य पूरा किया जा चुका है। अब तक इस मंडी मेंं 1196 किसान अपनी फसल लेकर पहुंच चुके है। उन्होंने कहा कि बाबैन मंडी में आज 11.35 एमटी सरसों की फसल की आवक हुई है। इस मंडी में 7 किसान फसल लेकर पहुंचे है। उन्होंने कहा कि किसानों को 72 घंटों के अंदर भुगतान कार्य भी किया जा रहा है।
