करनाल, 2 अप्रैल : अल्फा इंटरनेशनल सिटी की आरडब्ल्यूए की कार्यकारिणी चुनाव संपन्न हो गया है। प्रभजोत सिंह सिद्धू को अध्यक्ष चुना गया। इन चुनावों में सभी निवासियों ने भाग लिया। मतदान 96 प्रतिशत रहा। इस चुनाव में सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष आर्जव शर्मा, सचिव कुलदीप कादियान, संयुक्त सचिव करनैल सिंह, कोषाध्यक्ष बलराज को चुना गया। जबकि बाकी पदों के लिए चुनाव कराया गया। चुनाव में कुल 16 नाम दाखिल हुए थे। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में कुलदीप सिंह, राजेश कुमार नरूला, संजीव कुमार, मेहर सिंह कांबोज, अमृत लाल कंबोज, डा. अश्वनी कुश, राजकुमार गर्ग, प्रेम प्रताप सिंह, राजेश कुमार मिड्ढा, डॉ. साकेत कुमार निरंजन को सदस्य चुना गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रधान प्रभजोत सिंह सिद्ध ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है। वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि वह पूरी टीम के साथ अल्फा निवासियों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाएंगे और सामूहिक लीडरशिप को विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर संदीप शर्मा, कदम सिंह, राजेंद्र मलिक, सुलतान सिंह कोच, प्रवीन धीमान, डॉ. सुनील मान, दीपक गुप्ता, धर्मवीर, अनिल कुमार, कपील, सत्यवान, छज्जू राम, संदीप कुमार, नीरज, अरुण सचदेवा व मैनपाल सहित अन्य सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *