हरियाणा (Haryana Crime) के पानीपत जिले (Panipat Crime)  में शहर के पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी 17 वर्षीय चचेरी बहन को प्रेमजाल में फंसाया। फिर उसे भगाकर ले गया और शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया।

गर्भवती हुई मारपीट करने लगा आरोपी

पीड़िता जब गर्भवती हुई तो आरोपी युवक उसके साथ मारपीट करने लगा। होली पर पीड़िता ने मां को फोन कर इसकी सूचना दी। पांच दिन पहले पुलिस ने लड़की को कानपुर, उत्तर प्रदेश से बरामद कर युवक को गिरफ्तार किया। युवक फिलहाल जेल में है।

जिला बाल कल्याण समिति ने मामले में युवक के माता-पिता को भी आरोपित बनाने को कहा है। समिति के सदस्य डॉ. मुकेश आर्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश का मूल निवासी परिवार करीब 20 साल से पानीपत में रह रहा है। परिवार में महिला, उसके दो बेटे व दो बेटियां हैं। पति की दो साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। 

शादी समारोह में हुई थी दोनों की मुलाकात

महिला के दो जेठ पैतृक गांव में रहते हैं। नवंबर-2024 में गांव में हुए शादी समारोह में महिला व उसकी 17 वर्षीय बेटी शामिल हुई थी। वहां बेटी की मुलाकात ताऊ के बेटे से हुई। दिसंबर के पहले सप्ताह में ताऊ का बेटा पानीपत आया और चाची के घर तीन दिन रहकर चला गया। दो दिन बाद बेटी घर से लापता हो गई। 

ताऊ का बेटा और बेटी कानपुर में रहने लगे। ताऊ-ताई ने भी गांव छोड़ दिया और बेटे के साथ रहने लगे। होली के दिन किशोरी ने मां को फोन किया और ताऊ के लड़के के साथ रहने की बात बताई। कहा कि यहां उसके साथ मारपीट की जाती है। 

महिला ने पानीपत के पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र में शिकायत देकर बेटी की बरामदगी की मांग की। पुलिस ने पांच दिन पहले लड़की को बरामद कर स्वजन को सौंपा और लड़के को जेल भेज दिया। 

गर्भपात कराने में मांगी मदद

डॉ. मुकेश आर्य के मुताबिक सोमवार को किशोरी की काउंसिलिंग की तो उसने स्वयं को सवा दो महीने की गर्भवती बताया। हालांकि, किशोरी ने गर्भपात कराने में मदद मांगी है। इस बाबत जल्द ही सिविल सर्जन से राय ली जाएगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *