राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा ने किया महम कस्बे में स्थित नई अनाजमंडी का दौरा।
किसान जैविक खेती करें:जांगड़ा।
सरकार जैविक खेती को दे रही बढ़ावा:जांगड़ा।
महम मंडी में अबतक हुई 28 लाख क्विंटल सरसों की खरीद।
गेहूं खरीद से पहले अनाजमंडी से उठा ली जाएगी पूरी सरसों।
सरकार से किसान खुश हैं:जांगड़ा।
सरकार डेयरी फार्मिंग को दे रही बढ़ावा:जांगड़ा।

भारतीय जनता पार्टी सांसद रामचन्द्र जांगड़ा ने महम अनाजमंडी का दौरा किया और सरसों खरीद व सुविधाओं का जायजा लिया।रामचन्द्र जांगड़ा राज्यसभा सांसद हैं।उन्होंने कहा कि सरकार से किसान खुश हैं।किसानों को किसी भी तरह से कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।जांगड़ा का कहना है सरकार किसानों को जैविक खेती को बढ़ावा दे रही और किसान भी जैविक खेती को अपनाएं इससे बीमारियां कम फैलेंगी।रामचन्द्र जांगड़ा ने कहा कि सरकार डेयरी फार्मिंग को भी बढ़ावा दे रही है जांगड़ा ने कहा कि किसानों को अपनी का उचित भाव मिल रहा है वहीं पेमैंट में भी किसी तरह की दिक्कत नहीं है।किसान प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाएंगेतो इससे जमीन की ताकत बरकरार रहती है और बीमारियां कम फैलती हैं। किसानों से अपील करते हुए जांगड़ा ने कहा कि किसान यूरिया सहित पेस्टिसाइड का इस्तेमाल बन्द करें इससे बीमारियां फैल रही हैं और जमीन की ताकत कम हो रही है।सतगुरु मंदिर सैमाण के गद्दीनशीन महंत डॉ सतीश दास ने कहा कि कम्पनियां बीज देकर भी खेती करवाती हैं और फसल को खुद खरीदती हैं।जैविक खेती से जमीन की ताकत बरकरार रहती है वहीं बीमारियों से भी बचते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *