करनाल, 26 मार्च

जिला परिषद सदस्य गुरदीप बीजना अपने क्षेत्र के विकास को नए आयाम दे रहे हैं इसी कड़ी में उन्होंने क्षेत्र के गांव केयर वाली में कम्युनिटी सेंटर हाल का शुभारंभ किया और इंदौर जिम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गांव वासियों की ओर से उनका फूल मालाओं के द्वारा स्वागत किया गया।
जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा नेता गुरदीप बीजना ने बताया कि उनके क्षेत्र के सभी गांवों में विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं। कई गांव में विकास कार्यों पर काम चल रहा है और कई गांव ऐसे हैं जहां पर विकास कार्यों के एस्टीमेट तैयार किए गए हैं जिससे गांव वासियों को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होगी। गांव में बने इनडोर जिम से खिलाड़ियों को कसरत करने के लिए शहर की तरफ नहीं जाना पड़ेगा। ऐसे लोग जो अपने आप को फिट रखना चाहते हैं उनके लिए भी यह इनडोर जिम काफी लाभदायक होगा। इसी के साथ ही जो कम्युनिटी सेंटर हाल बनाया जाएगा उससे भी गांव वासियों को सुविधा मिलेगी ।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और जिला परिषद के चेयरपर्सन प्रवेश सोहन सिंह राणा के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए भरपूर ग्रांट मिल रही है, जिससे गांव में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के नारे को साकार करती है। किसी के भी साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाता।
फोटो कैप्शन: इंदौर जिम के उद्घाटन के बाद गांव वासियों के साथ जिला परिषद सदस्य गुरदीप बीजना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *