करनाल,  21 मार्च।   जिला नगर योजनाकार सतीश कुमार ने बताया कि करनाल शहरी क्षेत्र में गांव छपरा खेड़ा में दो अवैध कालोनियों के विरुद्ध तोडफोड की कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि पहली अवैध कालौनी जो कि लगभग 2.75  एकड़ में उत्तम नगर के पीछे काटी जा रही थी। जिसमें एक मकान, 2  निर्माणाधीन मकान, सभी कच्ची सडक़ो व 15 डी.पी.सी. को ध्वस्त किया गया है। इसी प्रकार दुसरी अवैध कालोनी जो कि लगभग 2 एकड़ में गांव छपरा खेड़ा के पास काटी जा रही थी। जिसमें 1 निर्माणाधीन मकान, सभी कच्ची सडक़ो व 5 डी.पी.सी को ध्वस्त किया गया है।
कार्यवाही के दौरान जिला नगर योजनाकार व कार्यालय की टीम मौके उपस्थित रही। इसके अतिरिक्त जिला नगर योजनाकार ने लोगो से अपील की कि कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी में कोई निर्माण नहीं करें अन्यथा कार्यालय द्वारा तोड़फोड़ की कार्यवाही मध्यनजर रखते हुए अवैध निर्माणो के  विरूद्ध कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
इसके अतिरिक्त थाना सदर करनाल की पुलिस फोर्स व ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर उपस्थित रहे। जिला नगर योजनाकार ने कहा करनाल जिले में अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माणों के विरुद्ध किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी व तोडफोड की कार्यवाही जारी रहेगी तथा दोषियों के विरुद्ध मुकदमें दर्ज करवायें जायेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *