सरकार का प्रयास है कि जनहित की योजनाओं का लाभ किसान के साथ-साथ मिले हर वर्ग को
कुरुक्षेत्र,16 मार्च। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखकर कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। हरियाणा देश का प्रथम राज्य है, जहां पर किसानों की सबसे अधिक फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही है, इसके साथ-साथ बीज खाद कृषि यंत्रों पर सरकार द्वारा किसानों को अनुदान राशि भी प्रदान की जाती है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि किसान बहुत ही मेहनत के साथ सरसों की फसल को तैयार करता है और सरसों की फसल को यदि समय पर खरीद नहीं किया गया तो किसानों को काफी समस्या का सामना करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आढ़तियों की इस मांग को जायज समझते हुए तुरंत सरसों की फसल को 15 मार्च से अनाज मंडी में खरीद करने के आदेश जारी कर दिए।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर हैं और सरकार का प्रयास है कि जनहित की योजनाओं का लाभ किसान के साथ-साथ हर वर्ग को मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश विकास के साथ-साथ हर क्षेत्र में देश के अन्य राज्यों से सबसे आगे है। उन्होंने बताया कि हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर विकासात्मक योजनाएं बनाई गई।  हरियाणा सरकार हर वर्ग को साथ लेकर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए मजबूत अर्थव्यवस्था का होना जरूरी है। भारत की अर्थव्यवस्था को पांचवें स्थान से तीसरे स्थान पर लाने के लिए हम सबको शांति का रास्ता अपनाना होगा और शांति का रास्ता अध्यात्म के मार्ग से ही गुजरता है। देश के विकास में सभी आमजन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कल हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बजट पेश किया जाएगा। बजट के पढ़े जाने पर हरियाणा के किसानों को बड़ी खुशी होगी। ओलावृष्टि पर उन्होंने कहा कि सभी किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराएं, उन सभी की मदद की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन का क्षेत्र दुनिया में सबसे बड़ा है। आने वाले समय में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में इस क्षेत्र में कई कार्य किए जाएंगे जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *