मेले की तैयारियों में लगे अधिकारी व कर्मचारी हर कार्य में रहें सजग, सुरक्षा प्रबंधों सहित स्वच्छ पानी व सफाई पर रहे खास ध्यान, बिना किसी परेशानी के श्रद्घालु करें मंदिरों व गुरुद्वारों के दर्शन
पिहोवा 11 मार्च – अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट ने कहा कि उपमंडल पिहोवा में 27 से 29 मार्च 2025 तक चैत्र चौदस मेले का आयोजन किया जाएगा। पिहोवा में आयोजित होने वाले मेले में लाखों की संख्या में श्रद्घालू सरस्वती तट पर स्नान करेंगे तथा अपने पित्रों की आत्मा की शांंति के लिए पाठ-पूजा करवाएंगे। एडीसी सोनू भट्टï मंगलवार को पिहोवा बीडीपीओ कार्यालय के हॉल में चैत्र चौदस मेला 2025 को भव्य व शांतिमय ढंग से मनाने के लिए उपमंडल पिहोवा के सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। इस मौके पर उनके साथ उपमंडल अधिकारी नागरिक कपिल कुमार भी उपस्थित थे।
अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्टï ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी समय रहते चैत्र चौदस मेले की तैयारियों को पूर्ण कर लें। तैयारियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। किसी भी प्रकार की कौताही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि चैत्र चौदस मेले में देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में श्रद्घालू आते हैं। सभी श्रद्घालुओं को हर प्रकार की सुविधा मिले, इसके लिए सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करना है। सभी अधिकारी आपसी सहयोग से एक टीम के रूप में कार्य करें तथा मेले के सफलतापूर्वक आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शहर के सभी सीसीटीवी कैमरों को चैक किया जाए। यदि कोई कैमरा ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर रहा तो उसे तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करवाया जाए। इसके अतिरिक्त पार्किंग स्थल पर चोरी आदि की वारदात को अंजाम न मिले, इसके लिए पार्किंग स्थलों पर भी सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था आवश्य करवाई जाए।
एडीसी ने बैठक में सभी अधिकारियों से चैत्र चौदस मेले के लिए चल रही तैयारियों पर विस्तृत जानकारी ली व उनसे मेले से सम्बंधित फीडबैक ली। उन्होंने कहा कि अधिकारी सौंपे गए कार्य को अनुशासन सहित तथा समय रहते निपटाएं ताकि मेले की व्यवस्थाओं में कोई भी परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि यह मेला आपका अपना मेला है तथा हर वर्ष मेले के सफलतापूर्वक आयोजन में जिस प्रकार वे तैयारियों करते आएं है उनमें और सुधार लाकर वे मेले का आयोजन करें ताकि श्रद्घालुओं को कोई भी दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्य को पूरी ईमानदारी तथा सजगता के साथ करें तथा मेले के हर पहलू पर निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए क्योंकि चैत्र चौदस मेले में देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में श्रद्घालू आते हैं तथा सरस्वती घाट पर पूजा अर्चना करवाते हैं।
बैठक में मेला प्रशासक एवं उपमंडल अधिकारी नागरिक कपिल कुमार ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि चैत्र चौदस मेले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग, पानी व्यवस्था एवं अस्थाई शौचालय के लिए जन स्वास्थ्य विभाग, सरस्वती तीर्थ से पानी की निकासी एवं पुन: भराई के लिए सिंचाई विभाग, बिजली के लिए यूएचबीवीएन, स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग, सफाई के लिए नगरपालिका, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, सिविल सर्जन विभाग, यातायात एवं के्रन के लिए परिवहन विभाग, अग्रि नियंत्रण के लिए अग्रिशमन विभाग, जीवन बचाव व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग, तहसीलदार तथा केडीबी विभाग, विश्राम गृह के लिए तहसीलदार, एसडीएम तथा मार्किट कमेटी, पार्किंग के लिए परिवहन विभाग, मनोरंजन स्थल पर मेला प्रशासक व मेला अधिकारी सहित विभिन्न विभागों की डयुटियां लगाई गई हैं।
एसडीएम ने कहा कि चैत्र चौदस मेले में एक सुझाव पेटी भी रखी जाएगी, जिसमें लोग अपने सुझाव उस पेटी में डाल सकते हैं। इस तरह से आने वाले समय में सुझावों को अमल में लाकर व्यवस्थाओं में और सुधार किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चैत्र चौदस मेले में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। जिस भी अधिकारी व कर्मचारी की डयुटी है, वे वहां निरीक्षण करें तथा तैयारियों को पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मेले में जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की तरफ से सूचना केंद्र की स्थापना बाल भवन में की जाएगी, जहां पर कर्मचारी मेले से सम्बधित सूचनाएं आम जनता को देंगे।
डीएसपी निर्मल सिंह ने कहा कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी मेला क्षेत्र को 8 सेक्टरों में बांटा जाएगा। पिहोवा मेला के दौरान पुलिस चैक पोस्ट लगाए जाएंगे। ये चैक पोस्ट अम्बाला रोड, गुहला-पिहोवा रोड, कैथल रोड, गलेडवा रोड तथा कुरुक्षेत्र रोड पर लगाए जाएंगे। इन चैक पोस्टों पर पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी डयुटी देंगे ताकि एक ही स्थान पर पूर्ण चैकिंग हो सके व मेले में आने वाले यात्रियों को अलग-अलग जगहों पर न रुकना पड़े। उन्होंने कहा कि सरस्वती तट पर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्घालू अपने पित्रों की आत्मा की शांति के लिए पूजा अर्चना करवाने आते हैं। सभी श्रद्घालुओं की सुरक्षा रखना प्रशासन का प्रथम कार्य है। विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल की तैनाती वर्दी में तथा सिविल डै्रस में भी की जाएगी ताकि श्रद्घालुओं के वेश में शरारती तत्व अप्रिय घटना को अंजाम न दे सके। बैठक में नगरपालिका चेयरमैन आशीष चक्रपाणि, उप-प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र ढींगरा, केडीबी सदस्य रामधारी शर्मा, युधिष्ठिïर बहल, तहसीलदार विनती, नगरपालिका सचिव मोहन लाल, मार्किट कमेटी सचिव चंद्र सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रामराज, बीडीपीओ पिहोवा व इस्माईलाबाद अंकित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *