करनाल,  3 मार्च। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष चंद्रशेखर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सोमवार को राजकीय महाविद्यालय, निगदू में विद्यार्थियों व स्टाफ  के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. इरम हसन का शिविर में पहुंचने पर प्रधानाचार्य रमेश अहलावत ने स्वागत किया व आभार प्रकट किया। डा. इरम हसन ने उपस्थित विद्यार्थियों व स्टाफ  को कार्यस्थल पर यौन शोषण से बचाव हेतु गठित आंतरिक व स्थानीय कमेटी बारे जानकारी दी और संबधित जानकारी का बैनर भी कॉलेज में लगाया।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने पेंटिंग, स्लोगन राइटिंग व डिबेट में भाग लिया।  सीजेएम इरम हसन ने महिला एवं बाल कल्याण विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा प्रसाद के सौजन्य से विजेताओं को मेडल व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बाल कल्याण विभाग से सुमन ने विद्यार्थियों को पोक्सो अधिनियम के बारे में जानकारी दी।

कैम्पेन स्वच्छता सखी के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. इरम हसन  व गैर सरकारी संस्था स्वधा की इंचार्ज कालंदी द्वारा झुग्गी झोपड़ी इलाका, नजदीक रेलवे स्टेशन में कैम्पेन स्वच्छता सखी के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। स्वधा की इंचार्ज कालंदी ने महिलाओं को मासिक धर्म संबंधित भ्रमों से दूर रहने व स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए सैनिटरी नैपकिन का प्रयोग करने व संबंधित सूचना का महिलाओं के हित में प्रसार करने का आग्रह किया। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन प्रदान कर सैनिटरी नैपकिन का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *