रेवाड़ी में अहिल्या देवी होल्कर जी की त्रिशताब्दी पर भव्य प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन 26 फरवरी को होगा। संस्था की ओर से प्रैस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी गई।
एंकर :: रेवाड़ी में लोकमाता पुण्यश्लोका अहिल्या देवी होल्कर जी की त्रिशताब्दी जन्मोत्सव के अवसर पर 26 फरवरी बुधवार को एक भव्य प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 03:00 बजे ऑडिटोरियम, के.एल.पी. कॉलेज, दिल्ली रोड, रेवाड़ी में आयोजित होगा। इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के कार्यक्रम की जानकारी देने हेतु रेवाड़ी के नाई वाली चौक स्थित सैंड पाइपर टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में संघ के जिला प्रचार प्रमुख योगेश जी, कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आर.बी. यादव, सह संयोजक संजय डाटा और सह संयोजिका सीए निधि गौतम जी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस सम्मेलन में लोकमाता अहिल्या देवी होल्कर जी के जीवन और आदर्शों पर आधारित एक लघु नाटिका और एक विशेष चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में उनके योगदान और प्रेरणादायक जीवन को उजागर किया जाएगा।
सम्मेलन में अनेक प्रतिष्ठित और सम्मानित हस्तियां अपनी उपस्थिति से इस आयोजन की शोभा बढ़ाएंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री श्रीमती दीपा मलिक जी करेंगी, जो भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) की पूर्व अध्यक्ष हैं। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आंचल जैन जी (सीईओ, पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड) अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगी।
विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती अनुपमा अंजलि जी (जिला अतिरिक्त उपायुक्त, रेवाड़ी), भारतीय महिला मुक्केबाज श्रीमती स्वीटी बूरा जी और प्रगतिशील किसान श्रीमती बनारसी देवी जी शामिल होंगी। इनके अलावा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक डॉ. सुरेंद्रपाल जी रहेंगे, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी हैं।
इस अवसर पर सभी सम्मानित अतिथि लोकमाता अहिल्या देवी होल्कर जी के जीवन, उनके संघर्ष और समाज में उनके द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों पर अपने विचार साझा करेंगे। यह आयोजन समाज को प्रेरणा देने वाला और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला होगा।
आयोजन की सफलता के लिए सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाएं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *