– विजया एकादशी का व्रत करने से मिलती है विजय और पापोंं से मुक्ति : दीपक पांडे
करनाल, 24 फरवरी  :  शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में विजया एकादशी बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाई गई। एकादशी पर मंदिर व बाबा श्याम के स्वरूप को फूलों से सजाया और महकाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से लेकर शाम तक मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। एकादशी के उपलक्ष्य में मंदिर में कीर्तन का आयोजन भी किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर कीर्तन का आनंद उठाया। कीर्तन के दौरान हुए गुणगान के माध्यम से श्रद्धालुओं को विजया एकादशी महत्व बताया गया। मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पंडित दीपक पांडे ने बताया विजया एकादशी हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण पर्व एवं व्रत है, जिसे फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस व्रत को विशेष रूप से पापों से मुक्ति और विजय प्राप्त करने के लिए किया जाता है।  इस अवसर पर मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने बताया कि श्री खाटू श्याम मंदिर में हर एकादशी पर भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है। करनाल सहित दूर-दूर लोग दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचते है और सबकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। मंदिर कमेटी की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की जाती है। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता, एम.के गुप्ता, अनिल गर्ग, राम करण, अशोक सिंघला, पवन गुप्ता, राजेश सिंघला व हरीश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *