इस संगीत संध्या के लिए कुवि ने प्राइवेट फर्म को दिया आडिटोरियम
कुवि की डॉ. सतिंदर सरताज संध्या कार्यक्रम में कोई भागीदारी नहीं
कुरुक्षेत्र, 21 फरवरी।
 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में 22 फरवरी को डॉ. सतिंदर सरताज का निजी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जो फिरदौस प्रोडक्शन प्राईवेट लिमिटेड, मोहाली द्वारा अपने स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इस संगीत संध्या के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने प्राइवेट फर्म फिरदौस प्रोडक्शन प्राईवेट लिमिटेड, मोहाली को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का आडिटोरियम किराए पर दिया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की डॉ. सतिंदर सरताज संध्या कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से कोई भागीदारी नहीं है।  यह जानकारी लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने दी।
सुरक्षा की दृष्टि से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन के आदेशानुसार इस कार्यक्रम के आयोजन से पहले 22 फरवरी 2025 को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का सैकेंड गेट बंद किया गया है। डॉ. पूनिया ने बताया कि सैकेंड गेट बंद करने के संदर्भ में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा अधिसूचना जारी की गई है कि 22 फरवरी को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का केवल तीसरा द्वार (थर्ड गेट) ही खोला जाएगा, इसलिए विश्वविद्यालय के सभी शिक्षण/गैर-शिक्षण कर्मचारियों/छात्रों और विश्वविद्यालय परिसर में रहने वाले निवासियों को असुविधा से बचने के लिए 22 फरवरी को विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश व परिसर से बाहर निकलने के लिए तीसरे द्वार का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *