करनाल,18 फरवरी।   जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि मेयर पद के लिए 4 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, सभी 4 उम्मीदवारों के नामांकन जांच पड़ताल के दौरान सही पाए गए हैं।  इनमें भारतीय जनता पार्टी से रेनू बाला, इंडियन नेशनल कांग्रेस से मनोज कुमार, निर्दलीय उम्मीदवार यश देव व निर्दलीय उम्मीदवार मुकेश रघुवंशी का नामांकन शामिल है।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवार 19 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। इसके बाद 19 फरवरी को ही चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों, मतदान केन्द्रों की सूची निर्धारित स्थान पर चस्पा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 2 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा तथा 12 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना करवाई जाएगी और इसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *