इस्माइलाबाद प्रधान पद के उप चुनाव के लिए एक प्रत्याशी ने भरा नामांकन, 17 फरवरी तक भरे जाएंगे नामांकन पत्र, 2 मार्च को होगा मतदान
पिहोवा 14 फरवरी। जिला नगर आयुक्त सतेन्द्र सिवाच ने कहा कि नगर परिषद थानेसर के 7 वार्डों से 8 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके साथ ही इस्माइलाबाद उप चुनाव में प्रधान पद के लिए एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र भरा है।
डीएमसी सतेन्द्र सिवाच ने कहा कि थानेसर नगर परिषद के वार्ड 5 से निश्चलदीप, वार्ड 6 से मनीषा, वार्ड 10 से निर्मल सिंह, वार्ड 12 से राजेन्द्र कुमार, वार्ड 18 से गुरदयाल सिंह, अनिरुद्ध कौशिक, वार्ड 19 से हुलास सिंह सतीजा, वार्ड 31 से ममता रानी ने नामांकन पत्र भरा है। इसके अलावा इस्माइलाबाद उप चुनाव में प्रधान पद के लिए दीप शिखा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि  मतदान 2 मार्च को करवाया जाएगा, वहीं मतगणना 12 मार्च को करवाई जाएगी। नगर परिषद व नगर पालिका चुनाव के लिए प्रत्याशी 17 फरवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक राजपत्रित अवकाश को छोडकऱ सभी कार्य दिवस पर नामांकन दाखिल करवा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को नामांकन की जांच का कार्य किया जाएगा। नगर परिषद व नगर पालिका चुनाव के लिए आवेदन करने वाले प्रत्याशी 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं,19 फरवरी को दोपहर तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। इसके बाद 19 फरवरी को ही चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों व मतदान केंद्रों की सूची निर्धारित स्थान पर चस्पा कर दी जाएगी। इन चुनावों के लिए निर्धारित शैडयूल के अनुसार 2 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। वहीं 12 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना करवाई जाएगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *