मतदाताओं की सुविधाओं के लिए प्रशासन ने बनाए गए 265 पोलिंग बूथ
करनाल, 13 फरवरी। 
 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि  करनाल नगर निगम के चुनावों में इस बार 3 लाख एक हजार 915 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इन मतदाताओं में एक लाख 56 हजार 19 मतदाता पुरुष तथा एक लाख 45 हजार 890 महिला मतदाता शामिल है। इसके अलावा 6 ट्रांस जेंडर मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं की सुविधा  के लिए कुल 265 पोलिंग बूथ बनाए गए है। इन पोलिंग बूथों पर मतदाता 2 मार्च को अपने मत का प्रयोग करेंगे तथा स्थानीय निकाय  के चुनाव के लिए मतगणना 12 मार्च को होगी।
उन्होंने बताया कि करनाल नगर निगम में मेयर का और 20 वार्डो के निगम पार्षदों के चुनाव होगें। उन्होंने वार्ड वाइज मतदाताओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड न0-1 में 15 हजार 244 मतदाता है, इसमें 7 हजार 941 पुरुष मतदाता तथा 7 हजार 302 महिला मतदाता है इनके लिए 14 पोलिंग बूथ बनाए गए है। इसके अलावा इस वार्ड में 1 ट्रांसजेंडर मतदाता है। उन्होंने बताया कि वार्ड न0-2 में 14 हजार 650 मतदाता है, इनमें 7 हजार 513 पुरुष मतदाता तथा 7 हजार 137 महिला मतदाता है इनके लिए 12 पोलिंग बूथ बनाए गए है। वार्ड न0-3 में 15 हजार 842 मतदाता है, इनमें 8 हजार 300 पुरुष मतदाता तथा 7 हजार 542 महिला मतदाता है इनके लिए 15 पोलिंग बूथ बनाए गए है। वार्ड न0-4 में 10 हजार 459 मतदाता है, इनमें 5 हजार 442 पुरुष मतदाता तथा 5 हजार 17 महिला मतदाता है इनके लिए 8 पोलिंग बूथ बनाए गए है। वार्ड न0-5 में 16 हजार 38 मतदाता है, इसमें 8 हजार 483 पुरुष मतदाता तथा 7 हजार 555 महिला मतदाता है इनके लिए 15 पोलिंग बूथ बनाए गए है।
उन्होंने बताया कि वार्ड न0-6 में 17 हजार 228 मतदाता है, इनमें 9 हजार 43 पुरुष मतदाता तथा 8 हजार 184 महिला मतदाता है इनके लिए 15 पोलिंग बूथ बनाए गए है। इसके अलावा इस वार्ड में 1 ट्रांसजेंडर मतदाता है। वार्ड न0-7 में 17 हजार 152 मतदाता है, इनमें 8 हजार 816 पुरुष मतदाता तथा 8 हजार 336 महिला मतदाता है इनके लिए 15 पोलिंग बूथ बनाए गए है। वार्ड न0-8 में 14 हजार 274 मतदाता है, इसमें 7 हजार 242 पुरुष मतदाता तथा 7 हजार 32 महिला मतदाता है इनके लिए 12 पोलिंग बूथ बनाए गए है। वार्ड न0-9 में 18 हजार 641 मतदाता है, इसमें 9 हजार 413 पुरुष मतदाता तथा 9 हजार 228 महिला मतदाता है इनके लिए 15 पोलिंग बूथ बनाए गए है। वार्ड न0-10 में 16 हजार 91 मतदाता है, इसमें 8 हजार 120 पुरुष मतदाता तथा 7 हजार 971 महिला मतदाता है इनके लिए 15 पोलिंग बूथ बनाए गए है।
उन्होंने बताया कि वार्ड न0-11 में 14 हजार 48 मतदाता है, इनमें 7 हजार 205 पुरुष मतदाता तथा 6 हजार 843 महिला मतदाता है इनके लिए 12 पोलिंग बूथ बनाए गए है। वार्ड न0-12 में 12 हजार 734 मतदाता है, इनमें 6 हजार 566 पुरुष मतदाता तथा 6 हजार 137 महिला मतदाता है इनके लिए 12 पोलिंग बूथ बनाए गए है। इसके अलावा इस वार्ड में 1 ट्रांस जेंडर मतदाता है। वार्ड न0-13 में 12 हजार 856 मतदाता है, इनमें 6 हजार 526 पुरुष मतदाता तथा 6 हजार 328 महिला मतदाता है इनके लिए 13 पोलिंग बूथ बनाए गए है। इसके अलावा इस वार्ड में 2 ट्रांस जेंडर मतदाता है।
वार्ड न0-14 में 16 हजार 159 मतदाता है, इसमें 8 हजार 366 पुरुष मतदाता तथा 7 हजार 792 महिला मतदाता है इनके लिए 13 पोलिंग बूथ बनाए गए है। इसके अलावा इस वार्ड में 1 ट्रांस जेंडर मतदाता है। वार्ड न0-15 में 17 हजार 287 मतदाता है, इनमें 9 हजार 44 पुरुष मतदाता तथा 8 हजार 243 महिला मतदाता है इनके लिए 15 पोलिंग बूथ बनाए गए है।
उन्होंने बताया कि वार्ड न0-16 में 15 हजार 505 मतदाता है, इनमें 8 हजार 168 पुरुष मतदाता तथा 7 हजार 337 महिला मतदाता है इनके लिए 14 पोलिंग बूथ बनाए गए है। वार्ड न0-17 में 14 हजार 577 मतदाता है, इनमें 7 हजार 576 पुरुष मतदाता तथा 7 हजार एक महिला मतदाता है इनके लिए 12 पोलिंग बूथ बनाए गए है। वार्ड न0-18 में 12 हजार 861 मतदाता है, इनमें 6 हजार 637 पुरुष मतदाता तथा 6 हजार 224 महिला मतदाता है इनके लिए 11 पोलिंग बूथ बनाए गए है। वार्ड न0-19 में 16 हजार 529 मतदाता है, इसमें 8 हजार 426 पुरुष मतदाता तथा 8 हजार 103 महिला मतदाता है इनके लिए 14 पोलिंग बूथ बनाए गए है। वार्ड न0-20 में 13 हजार 740 मतदाता है, इसमें 7 हजार 192 पुरुष मतदाता तथा 6 हजार 548 महिला मतदाता है इनके लिए 13 पोलिंग बूथ बनाए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *