कहा : समाज की सेवा के लिए रहेंगे तत्पर, निभाएंगे ट्रस्ट की सेवा
करनाल, 10 फरवरी :  श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट करनाल की बैठक पुरानी अनाज मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के संरक्षक राजेश सिंघला ने की। बैठक में देसराज गुप्ता के कार्यों को देखते हुए पुन: अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने सहमति जताते हुए देसराज गुप्ता को श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष चुन लिया गया। ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने देसराज गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर देसराज गुप्ता ने कहा कि ट्रस्ट ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है। वह अपनी जिम्मेदारी को पहले की तरह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा के लिए वह तत्पर रहे है और आगे भी इसी तरह से सेवा जारी रहेगी। देसराज गुप्ता ने कहा कि पुरानी अनाज मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर अब धाम बन चुका है। यहां करनाल सहित दूर-दूर से भक्तजन दर्शन करने के लिए पहुंचते है। मंदिर में हर एकादशी व त्योहारों पर विशेष भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है। मंदिर कमेटी की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की जाती है। मंदिर में आने वाले सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस अवसर पर देसराज गुप्ता, राजेश सिंघला,  एम.के गुप्ता, अरविंद गुप्ता, विशाल गुप्ता, संजीव गुप्ता, अनिल गर्ग, राजेश गर्ग, कृष्ण लाल मित्तल, अशोक कुमार, व विनोद कुमार उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *