अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया के जरिए एक स्पोर्ट्स ब्रांड पर नाराजगी जाहिर की है। अनुष्का ने एक पोस्ट करते हुए लिखा कि बिना उनके परमिशन के एक स्पोर्ट्स ब्रांड बनाने वाली कंपनी ने उनके फोटोज को यूज किया है। अनुष्का का कहना है कंपनी ने अपने ब्रांड प्रमोशन के लिए उनके फोटोज का इस्तेमाल किया है जबकि वो कंपनी की ब्रांड एंबेसडर भी नहीं हैं। अनुष्का ने कंपनी को टैग करते हुए लिखा कि उनके फोटोज को जल्द से जल्द हटा लिया जाए। हालांकि जिस स्पोर्ट्स ब्रांड पर अनुष्का ने गुस्सा जाहिर किया है, उनके पति विराट कोहली उसी कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं।

अनुष्का ने तुरंत फोटोज हटाने को कहा

अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘बिना परमिशन के आप किसी भी ब्रांड पब्लिसिटी के लिए मेरे फोटोज का यूज नहीं कर सकते। क्योंकि मैं आपकी कंपनी की ब्रांड एंबेसडर नहीं हूं। कृपया इसे हटा लें।’ बता दें कि एक स्पोर्ट्स ब्रांड बनाने वाली कंपनी ने सीजन सेल के लिए अनुष्का के पिक्चर्स को बिना उनके परमिशन के यूज कर लिया। इसी बात से नाराज अनुष्का ने कंपनी को अपने सोशल मीडिया के जरिए अच्छा खासा सुना दिया।

विराट कोहली ने भी मामला सुलझाने को कहा

संयोग की बात ये है कि जिस स्पोर्ट्स कंपनी पर अनुष्का ने नाराजगी जाहिर की है, उस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर उनके पति और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली हैं। विराट ने अनुष्का के नाराजगी वाले पोस्ट को लाइक भी किया है। इसके अलावा उन्होंने अनुष्का के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए स्पोर्ट्स कंपनी से मामला सुलझाने को कहा है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *