कुरुक्षेत्र,7 फरवरी : गुदगुदी जंक्शन समूह द्वारा रेलवे स्टेशन के नजदीक एक होटल में संचालक मंडल की बैठक आयोजित की गई। जानकारी देते हुए सचिव सुनील अंगीरस ने बताया कि बैठक का संचालन समूह संरक्षक जितेंद्र बंसल ने किया। इस दौरान गुदगुदी जंक्शन समूह अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ की अध्यक्षता में म्यूजिकल ग्रुप गाता रहे मेरा दिल द्वारा 16 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम “सुरीली शाम-गुदगुदी के नाम” को लेकर सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां सुनिश्चित की गई। वरिष्ठ पदाधिकारी गुलशन ग्रोवर ने बताया कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर और पार्श्वगायक व संगीतकार बप्पी लहरी की स्मृति में यह कार्यक्रम रविवार,16 फरवरी को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के नज़दीक अग्रवाल धर्मशाला में दोपहर बाद 3 से सायं 6 बजे तक होगा। ग्रुप इंचार्ज सुनील भटनागर के निर्देशन में कुरुक्षेत्र, अम्बाला,करनाल,सिरसा,यमुनानगर,रोहतक,दिल्ली,चंडीगढ़ व पंजाब के लगभग 25 गायक अपने गीतों से दोनों महान गायकों को श्रद्धांजलि देंगे जिनमें अम्बाला से जूनियर बप्पी लहरी इंद्र परुथी याका मुख्य आकर्षण होंगे। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। इस दौरान उपाध्यक्ष अनुज गौड़,वरिष्ठ पदाधिकारी गुलशन ग्रोवर,पंकज शर्मा,श्याम जुनेजा,अमरजीत पांचाल,राकेश कंसल और ललित चावला आदि शामिल रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *