डीजीएचएस भारत सरकार ने केरला कोची में एलएनजेपी को दिया प्रथम पुरस्कार, सीएमओ डा. सुखबीर सिंह ने प्राप्त किया अवार्ड, ब्लड बैंक ने वर्ष 2024 में एकत्रित किया 5938 यूनिट रक्त
कुरुक्षेत्र 6 फरवरी। जिला सिविल सर्जन एवं निदेशक डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि लोक नायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र के ब्लड बैंक को हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ ब्लड बैंक होने का खिताब मिला है। इस उपलब्धि पर उपायुक्त नेहा सिंह के साथ-साथ तमाम आला अधिकारियों ने सीएमओ एवं ब्लड बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी है। अहम पहलु यह है कि एलएनजेपी ब्लड बैंक ने वर्ष 2024 में 5938 यूनिट रक्त एकत्रित किया और 134 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया। इसके बाद ही एनक्यूयूएएस की तरफ से क्वालिटी वर्क में सबसे ज्यादा अंक दिए गए है।
सीएमओ डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि डीजीएचएस भारत सरकार की तरफ से कोची केरला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डीजीएचएस भारत सरकार के अधिकारियों ने कुरुक्षेत्र ब्लड बैंक को हरियाणा में सबसे सराहनीय कार्य करने पर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस ब्लड बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों की तरफ से केरला के कोची में यह पुरस्कार हासिल किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कुल 33 राजकीय ब्लड बैंक है, इनमें कुरुक्षेत्र एलएनजेपी को प्रथम स्थान मिला है।
उन्होंने ब्लड बैंक के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने ब्लड बैंक में सरकार द्वारा निर्धारित नियमों की पालना करते हुए अच्छी गुणवत्ता और पारदर्शी प्रणाली से कार्य किया है। इस ब्लड बैंक ने हमेशा जरूरत पड़ने पर रक्त एकत्रित करने का काम किया है। इस ब्लड बैंक में आने वाले हर जरूरतमंद व्यक्ति को रक्त उपलब्ध करवाया गया है। इन तमाम पहलुओं को देखकर ही इस विषय में गठित कमेटी ने कुरुक्षेत्र एलएनजेपी ब्लड बैंक को हरियाणा का सर्वश्रेष्ठ ब्लड बैंक माना है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *