करनाल, 2 फरवरी  :  शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में बसंत पंचमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर व बाबा श्याम के स्वरूप को फूलों से सजाया। श्याम बाबा को पीले वस्त्र पहनाए गए। बसंत पंचमी पर मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। सुबह से लेकर शाम तक खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद व बागा वितरित किया गया। इस मौके पर पंडित दीपक पांडे ने वसंत पंचमी के दिन ब्रह्मा जी ने अपने कमंडल से जल छिडकक़र सरस्वती माता को उत्पन्न किया था, इसलिए इस तिथि पर घर, मंदिर और सभी शैक्षणिक संस्थानों में मां शारदा की पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर मुख्य सेवक देसराज गुप्ता ने बताया कि श्री खाटू श्याम मंदिर में हर पर्व को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। एकादशी पर विशेष भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है। करनाल सहित दूर-दूर लोग दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचते है और सबकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। मंदिर कमेटी की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की जाती है। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता, अनिल गर्ग, महिंद्र गुप्ता, रामकरण गोयल, पवन गर्ग, कृष्ण कुमार मित्तल, हरीश गुप्ता व पवन गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *