कुरुक्षेत्र 31 जनवरी। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. सुदेश जाटियान ने कहा कि महानिदेशक आयुष हरियाणा पंचकूला के निर्देशानुसार 2 फरवरी 2025  को बसंत पंचमी के अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा सेक्टर-3 कुरुक्षेत्र में निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आयुष विभाग के अनुभवी आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक विशेषज्ञों द्वारा रोगियों को निशुल्क चिकित्सा व परामर्श दिया जाएगा। इस शिविर के दौरान अनुभवी योग विशेषज्ञ द्वारा योग का अभ्यास एवं रोगों से संबंधित आसनों एवं प्राणायाम की जानकारी भी दी जाएगी। इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में दवाइयां वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होकर निशुल्क औषधि के साथ-साथ अनुभवी चिकित्सकों द्वारा बताए जा रहे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *