ग्राम पंचायतें अवैध खनन करने वाले लोगों पर रखें नजर और प्रशासन को दें सूचना।

करनाल, 29 जनवरी। उपायुक्त उत्तम सिंह ने एनफोर्समेंट शाखा के एसएचओ को निर्देश दिये कि अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और उनके वाहन भी जब्त किए जाए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा जाए और खनन विभाग की ओर से संबंधित को नोटिस जारी किए जाए और रिकवरी के लिए प्लैंटी भी लगाई जाए।
उपायुक्त आज यहां लघु सचिवालय में जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने एनफोर्समेंट एसएचओ से अवैध खनन को लेकर दर्ज की गई एफआईआर में आगे की प्रगति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर आगे कार्यवाही अमल में लाई जाए। उन्होंने डीडीपीओ को निर्देश दिए कि वे ग्राम पंचायतों सजग करें कि ग्राम पंचायतें अवैध खनन करने वाले लोगों पर नजर रखें और इसकी सूचना प्रशासन को दें।
बैठक मे पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने कहा कि अवैध खनन के मामले में जब्त किए गए वाहनों में से सुपरदारी के बाद शेष वाहनों का निपटारा भी जल्दी करवाएं। उन्होंने कहा कि जहां जहां अवैध खनन की शिकायतें मिलती है ऐसे स्थानों पर पुलिस विभागों के साथ-साथ खनन विभाग के अधिकारी भी अपनी पेंनी नजर रखें और उनके खिलाफ कार्यवाही अमल मे लाए।
बैठक में जिला खनन अधिकारी निरंजन लाल ने बताया कि दिसंबर माह के दौरान जिले में अवैध खनन के मामले में 20 वाहनों को जब्त किया गया जिनमें से एक सुपरदारी पर छोड़ा गया । उन्होंने बताया कि अप्रैल 2024 से लेकर गत माह तक 123 वाहनों को जब्त किया गया जिनसे जुर्मान के रूप में 44 करोड़ 94 लाख 827 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
इस मौके पर करनाल के एसडीएम अनुभव मेहता, असंध के एसडीएम राहुल, डीएसपी इंद्री सतीश कुमार, डीडीपीओ संजय टांक, प्रदूषण बोर्ड के एसडीओ हार्दिक तथा एनफोर्समेंट इंस्पेक्टर एसएचओ आदि मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *