*”हमारा समाज अपने अपने तरीके से अनुष्ठान करने की इजाजत देता और सबकी अपनी अपनी आस्था हैं” – अनिल विज*
*”पिछले 10 साल तुम्हारा (केजरीवाल) दिल्ली मे राज रहा, तब भी ये यमुना को साफ नहीं कर सके और दुसरो पर दोषारोपण करते है” – विज*
*”केजरीवाल अपनी नाकामयाबियों को दुसरो पर डालने का प्रयास कर रहे हैं” – विज*
चंडीगढ़, 28 जनवरी – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा गंगा मे डुबकी लगाने से गरीबी दूर नहीं होंगी, पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “उन्होंने (खड़गे) भाजपा नेताओं के महाकुम्भ मे डुबकी लगाने पर तंज कसा हैं और उन्होंने (खड़गे) पूरे हिंदु समाज का अपमान किया हैं  इसके लिए उन्हें कान पकड़कर सारे हिन्दू समाज से माफ़ी मांगनी चाहिए”।
श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे।
श्री विज ने कहा कि “उन्होंने (खड़गे) भाजपा नेताओं के महाकुम्भ मे डुबकी लगाने पर तंज कसा हैं उन्होंने (खड़गे) पूरे हिंदु समाज का अपमान किया हैं, हर आदमी को हमारा समाज इजाजत देता हैं अपने अपने तरीके से अनुष्ठान करने का। कोई पूर्व मे खड़ा होकर प्रार्थना करता हैं तो कोई दक्षिण की ओर मुँह करके प्रार्थना करता हैं, कोई स्थिर होकर ध्यान करता हैं और कोई उठक बैठक कर प्रार्थना करता हैं, सबकी अपनी अपनी आस्था हैं”।
श्री विज ने कहा कि”जो धर्म को जानता नहीं है, उसे धर्म पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। विज ने कहा कि उन्होंने (खड़गे) पूरे हिंदु समाज का अपमान किया हैं  इसके लिए उन्हें कान पकड़कर सारे हिन्दू समाज से माफ़ी मांगनी चाहिए”।
वही, केजरीवाल ने कहा हैं कि हरियाणा यमुना नदी के पानी मे जहर घोल रहा हैं, इस पर श्री विज ने केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “केजरीवाल अपने झूठे वायदो से इस देश मे जहर घोल रहे हैं। पिछले 10 साल तुम्हारा (केजरीवाल) दिल्ली मे राज रहा, तब भी ये यमुना को साफ नहीं कर सके और दुसरो पर दोषारोपण करते है। श्री विज ने कहा कि दिल्ली की गंदगी हम साफ नहीं करेंगे वो तो केजरीवाल ही साफ करेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपनी नाकामयाबियों को दुसरो पर डालने का प्रयास कर रहे हैं”।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *