हरियाणा के कुरुक्षेत्र में होटल पार्किंग में महिला पर गोली चलाने वाले एक आरोपी को सीआईए-2 ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान कैथल के अर्जुन नगर के रहने वाले प्रिंस के तौर पर हुई है। पुलिस उससे वारदात को लेकर पूछताछ कर रही है। प्रिंस पर पहले भी हत्या और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं।

कुरुक्षेत्र सीआईए-2 प्रभारी प्रतीक कुमार ने सोमवार को बताया कि 6 नवम्बर को थाना शाहबाद में कुलबीर सिंह ने बताया कि वह गांव में ही खेती बाड़ी का काम करता है । 5 नवम्बर को वह करीब 10 बजे सुबह अपने गांव से टैक्सी करके अपनी मासी की लड़की मनजीत कौर को दिल्ली एयरपोर्ट से लेने के लिए गया था।

रात को 8.30 बजे वे अपनी मासी की लड़की को दिल्ली एयरपोर्ट से कार मे बैठाकर अपने गांव के लिए चला था। 6 नवम्बर को रात को वे 2 बजे शाहबाद कस्बा के पास जीटी रोड पर अमन होटल पर खाना खाने के लिए रुके थे। जब वह होटल से बाहर आकर कार मे बैठकर चलने लगे तो उनकी कार के पास 3 अज्ञात व्यक्ति आए। उनकी कार पर पिस्टल से फायर किया। गोली कार के साइड वाले पिछले शीशा मे लगी। शीशा टूटकर उसकी बहन मनजीत कौर के मुंह पर लगा। मुंह से खून निकलने लगा।

उसके बाद तीनों अज्ञात व्यक्ति पहले से खड़ी अपनी कार मे बैठकर फरार हो गए। उसकी बहन को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल शाहबाद में ले गए। शाहबाद में मामला दर्ज करके जांच SI वजीर सिंह को सौंपी गई। बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए इस केस की जांच सीआईए-2 को दी गई।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *