महबूबा मुफ्ती के बाद अब राहुल गांधी ने चीन मसले पर सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने कहा कि जवान पीटे जा रहे हैं, लेकिन सरकार सोई हुई है। सुनना नहीं चाहती है। इस पर भाजपा नेता ने कहा कि इस बयान के लिए सोनिया और प्रियंका को इन्हें पीटना चाहिए।

भाजपा ने राहुल गांधी के बयान को बताया घटिया
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि इस घटिया बयान को सुनकर मेरा खून खौल रहा है। ऐसी देश विरोधी बातें करने के लिए सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को राहुल गांधी की पिटाई करनी चाहिए, ताकि उनके परिवार के चश्मे-चिराग को कुछ अक्ल आए और देश के लिए थोड़ी वफादारी आए।

दरअसल, 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश सीमा पर तवांग क्षेत्र में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद से ही सरकार पर विपक्ष हमलावर है। दो दिन पहले जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी कहा था कि हमारे जवानों की पिटाई हुई है। सैनिकों को जवाब देने से सरकार रोक रही है।

भाजपा ने इस तरह के बयान को बताया शर्मनाक
भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा है कि राहुल गांधी के नानाजी चीन के इतने करीब हो गए थे कि उन्हें पता है कि अब क्या होने वाला है, लेकिन वो सो रहे थे और सोत-सोते उन्होंने भारत का 37 हजार वर्ग किमी. गंवा दिया। इससे पहले महबूबा मुफ्ती के बयान को भाजपा नेता युधवीर सेठी ने शर्मनाक बताते हुए उनसे पूछा था कि वे चीन की एजेंट हैं, या प्रवक्ता?

महबूबा मुफ्ती बोलीं- सैनिकों को जवाब देने से रोका जा रहा
अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीन से भारत की झड़प के बाद बुधवार को PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार जवानों को पलटवार की इजाजत नहीं दे रही है। सैनिकों को जवाब देने से रोका जा रहा है। महबूबा मुफ्ती ने आगे कहा- भाजपा सांसद के बयान के मुताबिक चीन ने लद्दाख और अरुणाचल में हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है, लेकिन भाजपा ने कुछ नहीं किया है। LAC पर हमारे सैनिकों की पिटाई हो रही है और उन्हें जवाबी कार्रवाई करने की अनुमति नहीं है, यह खेदजनक स्थिति है।

भारत-चीन की झड़प से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…
600 चीनियों को आर्मी की 3 यूनिट्स ने खदेड़ा था:चीन ने झड़प के लिए भारत को जिम्मेदार बताया, अब तक क्या हुआ… 8 पॉइंट

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *