44 करोड़ की लागत से बने इनडोर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का करेंगे उद्घाटन

1.75 करोड़ की लागत से बने क्रिकेट ग्राउंड और 13 करोड़ की लागत से तैयार महिला आश्रम का करेंगे उद्घाटन

करनाल, 5 जनवरी- केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल सोमवार 6 जनवरी, 2025 को करनाल स्मार्ट सिटी के अंतर्गत शहर को 59 लाख के तीन प्रोजेक्ट की सौगात देंगे। केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल करनाल के सेक्टर-32 में बनाए गए इनडोर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स, सेक्टर-9 में क्रिकेट ग्राउंड और शक्ति कॉलोनी में बनाए गए महिला आश्रम का उद्घाटन करेंगे।

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्मार्ट सिटी के सीईओ एवं डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल सोमवार को करनाल प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल सेक्टर-32 में इनडोर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का उद्घाटन करेंगे। यह स्पोर्टस कॉम्पलेक्स 44 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है, जो 2 एकड़ में बनाया गया है। इस कॉ़म्पलेक्स में एक अन्तर्राष्ट्रीय ओलंपिक स्तर का स्वीमिंग पूल बनाया गया है। जिसमें 10 लेन जोकि 50 मीटर x 25 मीटर है। पूल हीटिंग, फिल्टरेशन, लाईटिंग जैसी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।

इनडोर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में यह है खास
डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि इसके साथ-साथ इस इनडोर स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में वार्म अप पूल बनाया गया है, जिसका साईज 25 मीटर. x 21 मीटर है। एक बैडमिंटन हॉल बनाया गया है। इसमें 5 कोर्ट हैं। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग शॉवर रूम, प्रसाधन, गर्म पानी के लिए गीजर, लॉकर का भी अलग-अलग प्रावधान है। व्यायाम के लिए हॉल बनाया गया है। इसके साथ-साथ आफिस रूम बनाया गया है। 6 से 12 वर्ष के बच्चों की व्यायाम के लिए जिम बनाया गया है। कैफेटेरिया की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त मेडिकल रूम भी बनाया गया है। पहले तल पर दर्शकों के बैठने के लिए 384 कुर्सियों सहित उचित व्यवस्था की हुई है। 3 बडे जिम हॉल बनाए गए हैं, जिसमें विभिन्न प्रकार की व्यायाम करने हेतु अलग-अगल आधुनिक मशीनों व संयत्रों का प्रावधान किया गया है। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग शॉवर व प्रसाधन का निर्माण किया गया है। दूसरे तल पर एक बडा हॉल जिसका साईज 8 मीटर x 4 मीटर व्यायाम हेतु क्रॉस फिट की सुविधा प्रदान की गई है। योगा व मेडिटेशन के लिए एक हॉल जिसका 12 मीटर x 11 मीटर है, निर्माण किया गया है। महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग से प्रसाधन का निर्माण किया गया है। इनडोर व आउटडोर पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।

क्रिकेट ग्राउंड और महिला आश्रम में यह रहेंगी सुविधा
डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि सेक्टर-9 में बनाए गए क्रिकेट ग्राउंड में पिच के साथ क्रिकेट का मैदान, हॉल, वाशरूम के साथ महिला रेस्ट रूम, वाशरूम के साथ पुरुष रेस्ट रूम, बाउंड्री वॉल व एंट्री गेट बनाए गए हैं। इस पर कुल 1.75 करोड़ रुपये की लागत आई है। वहीं शक्ति कॉलोनी में बनाया गया महिला आश्रम 0.720 एकड भूमि पर बनाया गया है। आश्रम में ग्राउंड फ्लोर के साथ-साथ 5 मंजिला ईमारत है । 2 बीएचके के 22 फ्लैट और 1 बीएचके के 66 फ्लैट हैं। सभी फ्लैट में एटैच वाशरूम व किचन का प्रावधान है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *