मन की बात कार्यक्रम युवाओं को करता है प्रेरित: विधायक योगेंद्र राणा

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण व विधायक योगेंद्र राणा ने गांव जाणी में पहुंचकर देखा प्रधान मंत्री का मन की बात कार्यक्रम

करनाल, 29 दिसंबर। हरियाणा के विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम हर बार देश को एक नई दिशा प्रदान करता है। इससे प्रेरणा लेकर देश का हर वर्ग अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए अग्रसर होता है। यह कार्यक्रम हम सबको कुछ नया करने की ओर संकल्पित करता है। यही कारण है देश के युवाओं के साथ-साथ हर वर्ग इस कार्यक्रम के प्रसारण को लेकर उत्साहित रहता है। विधानसभा अध्यक्ष रविवार को करनाल के गांव जाणी में मन की बात के 117 वें एपिसोड के प्रसारण कार्यक्रम उपरान्त उपस्थितजनों को सम्बोधित कर रहें थे।इस मौके पर असंध के विधायक योगेंद्र राणा भी मौजूद रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देश के युवाओं के लिए ज्ञानवर्धन का कार्य करता है। इससे उन्हें पूरे देश की भौगोलिक परिस्थितियों और विभिन्न संस्कृतियों के बारे भी पता चलता हैं। प्रधानमंत्री के मुख से देश के अलग-अलग क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों के बावजूद वहां के लोगों की संघर्ष की कहानियां और उनकी सफलता के किस्से युवाओं को जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित करते है। इस बार के कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री ने देश को नए साल में नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि आगामी 26 जनवरी को देश के संविधान लागू हुए 75 वर्ष होने जा रहें है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है। संविधान हम सब के लिए सर्वोपरि और देश का मार्गदर्शन है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग तथा आमजन द्वारा मलेरिया रोकथाम के प्रयासों की भी सराहना की हैं। नुक्कड नाटकों और आमजन की सक्रिय भागीदारी से गंदगी व मच्छरों पर काबू पाते हुए मलेरिया को फैलने से रोकने में मदद मिली है जोकि काबिले तारीफ हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के माध्यम से प्रयागराज में आगामी 13 जनवरी से प्रारंभ होने जा रहे महाकुंभ के लिए भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। महाकुम्भ अनेकता में एकता का एक भव्य उदाहरण होगा, जहां से संदेश मिलेगा गंगा की अविरल धारा, ना बंटे समाज हमारा और महाकुम्भ का संदेश, एक हो पूरा देश। उन्होंने महाकुंभ के बारे विस्तृत जानकारी के लिए इस बार एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के प्रयोग की भी बात कही, जिससे 11 विभिन्न भाषाओं में पूरे महाकुंभ की जानकारी मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा है कि महाकुम्भ विशालता और विविधता का प्रतीक है जहाँ करोड़ों लोग, लाखो संत, सैकड़ों  संप्रदाय और अनेकों अखाड़े इस आयोजन के साक्षी बनेगे।
इस मौके पर उपस्थित असंध के विधायक योगेन्द्र राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम युवाओं को प्रेरणा प्रदान करता है। भारत युवाओं का देश है। देश को आगे ले जाने में युवाओं की भूमिका अहम है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री युवाओं को अधिक से अधिक इस कार्यक्रम से जोडऩे का प्रयास करते है और निरंतर इस कार्यक्रम का प्रसारण करते है। देश का युवा तकनीक के साथ जुड़ते हुए उसका सही दिशा में प्रयोग करें, इसके लिए भी उन्हें प्रेरित करते है। अपने कार्यक्षेत्र में युवा आईटी का बेहतर इस्तेमाल करें और तरक्की के मुक्काम को छुए, इसके लिए भी प्रधानमंत्री चिंतित रहते है। मन की बात कार्यक्रम की हर एपिसोड में प्रधानमंत्री का प्रयास रहता है कि देश के हर क्षेत्र में हो रहे परिवर्तन से युवाओं के साथ-साथ हर वर्ग परिचित हो और देश के उत्थान में योगदान करें।

इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष जुंडला नरेंद्र नरवाल, वीरेंद्र पिचौलिया, मंडल अध्यक्ष घरौंडा सुभाष कश्यप पिंगली,पवन कुमार, सुशील शर्मा, सुरेन्द्र जाणी, प्रेम कम्बोज सहित अन्य उपस्थित रहें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *