हरियाणा के अंबाला में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। युवक के गर्दन, नाक, मुंह और पांव समेत कई जगह चाकू लगे हैं। सिविल अस्पताल अंबाला सिटी के डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।

जग्गी कॉलोनी अंबाला सिटी निवासी बंटी ने बताया कि उसके साथ नया गांव अंबाला सिटी निवासी कर्ण और नदी मोहल्ला निवासी गौरव शर्मा कपड़ा मार्केट में नौकरी करते हैं। शुक्रवार शाम को ड्यूटी के बाद वह गौरव शर्मा के कहे अनुसार खाने-पीने के लिए जगाधरी गेट के पास गए थे।

कोल्ड ड्रिंक पीते वक्त किया हमला
बंटी ने बताया कि यहां तीनों कोल्ड ड्रिंक लेकर पी रहे थे। इसी बीच पुरानी रंजिश के चलते गौरव शर्मा ने अपनी पेंट की जेब से चाकू निकाला और हमला बोल दिया। हमले में कर्ण की गर्दन, नाक, पेट व पांव समेत शरीर पर कई जगह वार किए। जब उसने बीच-बचाव किया तो गौरव ने उसके साथ भी मारपीट की। बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गौरव शर्मा मौके से फरार हो गया।

PGI चंडीगढ़ रेफर
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह घायल अवस्था में उन्होंने कर्ण को सिविल अस्पताल अंबाला सिटी पहुंचाया। यहां दोनों का मेडिकल किया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए कर्ण को PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी गौरव शर्मा के खिलाफ धारा 323,324,307 व 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *