करनाल के शहीद उधम सिंह चौक पर शहीद उधम सिंह काम्बोज की जयंती पर आयोजित किया गया कार्यक्रम

करनाल, 26 दिसंबर- करनाल के सेक्टर-32 स्थित शिरोमणि शहीद उधम सिंह कम्बोज चौक पर गुरुवार को शहीद उधम सिंह काम्बोज जी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने शिरकत की। उन्होंने शहीद उधम सिंह के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की और हवन यज्ञ में आहुति डाली।
इस मौके पर संबोधित करते हुए विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि भारत माता के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीद उधम सिंह को युगों-युगों तक याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि जब जलियांवाला बाग में अंग्रेजों ने निहत्थे शांति प्रिय नागरिकों पर अंधाधुंध गोलियों की बौछार करके सैंकड़ों लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था। इस नरसंहार का बदला शहीद उधम सिंह ने लिया। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के जनरल डायर को गोली मारी और जलियांवाला बाग में सैंकड़ों लोगों की मौत का बदला लिया।
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि शहीद उधम सिंह एक महान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, जिनकी वीरता और बलिदान की कहानी हर देशवासी के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे वीर सपूतों को याद करना हर भारतवासी का ना केवल कर्तव्य बनता है बल्कि उनके साहस की कहानी को अपने बच्चों के सामने भी बखान करना चाहिए ताकि वर्तमान में बच्चों को पता चल सके कि हमारे पुरखों का साहस कैसा था। शहीद उधम सिंह वीरता की सबसे बड़ी मिसाल हैं।
इस मौके पर शहीद उधम सिंह काम्बोज वेलफेयर सोसाइटी (रजि0) करनाल द्वारा विधायक जगमोहन आनंद को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजय बठला, मेहर सिंह, रणजीत सिंह आर्य, शिव कुमार कम्बोज, सोसायटी के प्रधान श्री कर्म सिंह काम्बोज, महासचिव शाम लाल कम्बोज, कोषाध्यक्ष विनोद काम्बोज, संयुक्त सचिव नर सिंह कम्बोज, विजय काम्बोज, विनोद कुमार कम्बोज मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *