पंजीकरण न होने की सूरत में पार्टी प्रत्याशी आजाद रूप से लडेंगे हरियाणा कमेटी का चुनाव : जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल
हरियाणा कमेटी के हैड ऑफिस में पत्रकारवार्ता में घोषित किए प्रत्याशी
कुरुक्षेत्र, 26 दिसंबर
शिरोमणि अकाली दल (आजाद) के प्रधान जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी का चुनाव लडऩे के लिए वीरवार को प्रदेश के १९ वार्डों पर प्रत्याशी घोषित किए। हरियाणा कमेटी के हैड ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जत्थेदार दादूवाल ने स्पष्ट किया कि हरियाणा गुरुद्वारा चुनाव आयोग द्वारा पार्टी को पंजीकृत्त नहीं किए जाने की सूरत में आजाद चुनाव लड़ा जाएगा। पार्टी प्रधान ने बताया कि वार्ड नंबर-1 कालका से गुरमीत सिंह मीता रामसर, वार्ड नंबर-2 पंचकूला से जत्थेदार स्वर्ण सिंह बुंगा टिबी, वार्ड नंबर-3 नारायणगढ़ से पंथ प्रसिद्ध ढाडी लखविंदर सिंह पारस, वार्ड नंबर-4 बराड़ा से राजिंदर सिंह डुलियाना, वार्ड नंबर-5 अंबाला छावनी से सुदर्शन सिंह सहगल, वार्ड नंबर-8 रादौर से लखविंदर सिंह सतगौली, वार्ड नंबर-9 जगाधरी से जत्थेदार सुखविंदर सिंह मंडेबर, वार्ड नंबर 13 शाहाबाद से बेअंत सिंह नलवी, वार्ड नंबर-21 कांगथली से ज्ञानी बूटा सिंह ताराआली, वार्ड नंबर-22 कैथल से सतिंदर सिंह मंटा रसीदा, वार्ड नंबर-23 पानीपत से दलविंदर सिंह चीमा, वार्ड नंबर-24 जींद से बीबी परमिंदर कौर, वार्ड नंबर-27 फतेहाबाद से महिंदर सिंह वधवा, वार्ड नंबर-28 रतिया से स्वर्ण सिंह, वार्ड नंबर-29 हिसार से हरपाल सिंह दर्द, वार्ड नंबर-30 डबवाली से जत्थेदार मलकीत सिंह पन्नीवाला, वार्ड नंबर-32 ऐलनाबाद से गुरपाल सिंह गौरा, वार्ड नंबर-33 सिरसा से सुखनाम सिंह वैदवाला, वार्ड नंबर-40 फरीदाबाद गुरप्रसाद सिंह प्रत्याशी होंगे।
एक प्रश्र का जवाब देते हुए जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने हरियाणा गुरुद्वारा चुनाव आयोग द्वारा शिरोमणि अकाली दल (आजाद) को पंजीकृत्त न किए जाने के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में अपील दायर की गई थी, जिसकी आज सुनवाई भी हुई और माननीय उच्च न्यायालय ने एक दिन के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी को पंजीकरण करने की अनुमति मिलती है, तो पार्टी की ओर से सभी प्रत्याशी चुनाव लडेंगें और यदि पंजीकरण नहीं हो पाता, तो चुनाव को आजाद ही लड़ा जाएगा। एक अन्य सवाल के जवाब में जत्थेदार दादूवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा साहिबजादों की याद में वीर बाल दिवस मनाना सराहनीय कदम है। उन्होंने हरियाणा कमेटी के चुनाव करवाने के लिए भी प्रदेश सरकार का आभार जताया। इस मौके पर वष्ठि उपप्रधान सुदर्शन सिंह सहगल, कनिष्ठ उपप्रधान बीबी रविंदर कौर अजराना, महासचिव सुखविंदर सिंह मंडेबर, कार्यकारिणी समिति मैंबर तरिंवदरपाल सिंह अंबाला, गुरप्रसाद सिंह फरीदाबाद, बेअंत सिंह नलवी, स्वर्ण सिंह बुंगाटिबी, चीफ सैकेटरी जसविंदर सिंह दीनपुर, एडिशनल सैकेटरी सतपाल सिंह ढाचर, नरेंद्र सिंह, उपसचिव रूपिंदर सिंह, अमरिंदर सिंह, मैनेजर हरमीत सिंह, जगमीत सिंह बराड़, पीए बलजीत सिंह समेत भारी गिनती में संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष हाजिरी लगाई।

जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल का किया नाम घोषित
————————————————
पत्रकारवार्ता के दौरान ही हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने धर्म प्रचार चेयरमैन और पार्टी प्रमुख जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल का नाम वार्ड नंबर-35 कालांवाली से बतौर प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पंथ की सेवा करने वाले जत्थेदार दादूवाल निश्चित रूप से चुनाव लडेंगें। अब तक हरियाणा कमेटी द्वारा किए गए कार्यों को दोहराते हुए जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने प्रदेश की सिख संगत से उनके प्रत्याशियों का समर्थन कर विजयी बनाने की भी अपील की।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *