कैबिनेट मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर अनिल विज का किया सम्मान
अम्बाला, 23 दिसम्बर
मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन की नवगठित अंबाला जिले की यूनिट के तमाम सदस्य सोमवार को प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से विशेष मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे।
इस मौके पर पत्रकारों और मंत्री विज के बीच कई महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हुई। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन बारे बातचीत करते हुए कहा कि यह संगठन पत्रकारों के हितों की वास्तव में रक्षा और सुरक्षा के लिए पूर्ण समर्पित भाव से अग्रसर है। कई मौको पर बेहद गहराई से देखा है कि मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन पत्रकारों के लिए सरकार के सामने बातचीत रखती है और पत्रकारों पर किसी भी प्रकार की मुसीबत के आने पर अपने आर्थिक मदद करती है जो सराहनीय है।
इस दौरान श्री विज ने एसोसिएशन की अंबाला यूनिट के सर्व सम्मति से हुई नियुक्तियों पर पदाधिकारियों बधाई दी। इस मौके पर विशेष रूप से संस्था के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी, कोषाध्यक्ष तरुण कपूर, नव नियुक्त जिला प्रधान राजीव ऋषि, महासचिव चंद्र मोहन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमन कपूर समेत, संयुक्त सचिव नीतिन कुमार, कोषाध्यक्ष पीयूष जैन, कार्यकारिणी सदस्य दीपक बहल, उमेश भार्गव, नितीश कुमार, भव्य नागपाल, मनीष कुमार, हन्नी वर्मा, राजीव पाहूजा, हरजिंद्र सिंह, राजकुमार शर्मा और अभिनंदन जैन भी मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री ने एसोसिएशन की अम्बाला इकाई के गठन पर सदस्यों को दी शुभकामनाएं
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने मीडिया वैल बीइंग एसोसिएशन अम्बाला इकाई के गठन पर एसोसिएशन सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने एसोसिएशन के अम्बाला के सर्वसम्मति से चुने गए प्रधान राजीव ऋषि और महासचिव चंद्र मोहन मेहंदीरत्ता सहित अन्य पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी तथा सामाजिक क्षेत्र में किये जा रहे एसोसिएशन के कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान एसोसिएशन सदस्यों ने मंत्री श्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
